Uttar Pradesh Women s Deaf Cricket Team Defeats Karnataka by 57 Runs खेल: उत्तर प्रदेश ने कर्नाटक को हराया, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsUttar Pradesh Women s Deaf Cricket Team Defeats Karnataka by 57 Runs

खेल: उत्तर प्रदेश ने कर्नाटक को हराया

Lucknow News - उत्तर प्रदेश की महिला बधिर क्रिकेट टीम ने कर्नाटक को 57 रनों से हराया। शावी मिश्रा ने 57 और प्रतिमा मिश्रा ने 34 रन बनाए। उत्तर प्रदेश ने 137 रन बनाए, जबकि कर्नाटक केवल 80 रन बना सकी। दीप्ति ने दो...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 6 April 2025 09:24 PM
share Share
Follow Us on
खेल: उत्तर प्रदेश ने कर्नाटक को हराया

लखनऊ, संवाददाता। शावी मिश्रा और प्रतिमा मिश्रा की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय महिला बधिर क्रिकेट प्रतियोगिता में कर्नाटक को 57 रनों के अंतर से हरा दिया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर रविवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश ने 137 रन बनाए। शावी ने 57 और प्रतिमा मने 34 रन बनाए। जवाब में कर्नाटक की टीम निर्धारित ओवर में तीन विकेट खोकर 80 रन ही बना सकी। राइमा ने 23 रन बनाए। उत्तर प्रदेश की ओर से दीप्ति ने दो ओर प्रिया ने एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच शावी मिश्रा को घोषित किया गया। बधिर महिला कल्याण फाउंडेशन की देखरेख में आयोजित किए जाने टूर्नामेंट के अन्य लीग मुकाबलों में आज आंध्र प्रदेश ने मध्य प्रदेश को नौ विकेट, चंडीगढ़ ने तेलंगाना को 10 विकेट, केरल ने पंजाब को सात विकेट और महाराष्ट्र ने आंध्र प्रदेश को 57 रनों से हरा दिया। आज के मुकाबलों में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मुन्नवर अंजार और निवेदिता सिंह ने दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।