Waiter Harasses Woman at Durga Maa Hotel in Lucknow Owner Threatens Victim होटल में महिला से वेटर ने की छेड़छाड़ , Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsWaiter Harasses Woman at Durga Maa Hotel in Lucknow Owner Threatens Victim

होटल में महिला से वेटर ने की छेड़छाड़

Lucknow News - लखनऊ के दुर्गे मां होटल में एक महिला के साथ वेटर ने छेड़छाड़ की। महिला ने होटल मालिक को बताया, लेकिन उसने महिला को धमकाया। पीड़िता ने हुसैनगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। होटल मालिक ने कहा, 'तुम...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 13 April 2025 07:50 PM
share Share
Follow Us on
होटल में महिला से वेटर ने की छेड़छाड़

लखनऊ, संवाददाता। बर्लिंग्टन चौराहा चौराहा स्थित दुर्गे मां होटल के वेटर ने खाना खाने के लिए आई महिला के साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने वेटर की करतूत के बारे में होटल मालिक को बताया। उसने भी कर्मचारी की गलती मानने के बजाय महिला को धमकी दी। यह आरोप लगाते हुए पीड़िता ने हुसैनगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

आलमबाग निवासी महिला महिला के मुताबिक शुक्रवार रात वह खाना खाने के लिए बर्लिंग्टन चौराहा स्थित दुर्गे मां होटल गई थी। खाने का आर्डर देने के बाद महिला वॉशरूम की तरफ गई। उसके पीछे एक वेटर भी वॉशरूम की तरफ आ गया। महिला के एतराज जताने पर वेटर ने छेड़छाड़ की। पीड़िता के शोर मचाने पर होटल में मौजूद अन्य ग्राहक भी जुटने लगे। होटल मालिक दिलीप यादव को जब वेटर की करतूत पता चली। तो उसने महिला पर ही दबाव डालने का प्रयास किया।

तुम जानती नहीं हो...मैं कौन हूं

पीड़िता के मुताबिक पुलिस को वह कॉल कर रही थी। इस बीच होटल मालिक दिलीप यादव धमकाने लगा। बोला कि तुम जानती नहीं हो मैं कौन हूं...। कोतवाली में शिकायत करने से कुछ नहीं होगा। किसी तरह से होटल से निकल कर महिला हुसैनगंज कोतवाली पहुंची। जहां होटल मालिक दिलीप यादव और वेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।