Yogi Government s Mission Shakti Campaign Reaches Over 90 Million Women Empowering Female Welfare 'मिशन शक्ति' के जरिए 9 करोड़ से अधिक महिलाओं तक पहुंची सरकार, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsYogi Government s Mission Shakti Campaign Reaches Over 90 Million Women Empowering Female Welfare

'मिशन शक्ति' के जरिए 9 करोड़ से अधिक महिलाओं तक पहुंची सरकार

Lucknow News - -योगी सरकार ने अभियान के पांच चरणों में आधी आबादी को सुरक्षा,

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSat, 3 May 2025 08:57 PM
share Share
Follow Us on
'मिशन शक्ति' के जरिए 9 करोड़ से अधिक महिलाओं तक पहुंची सरकार

महिलाओं को समर्पित योगी सरकार के मिशन शक्ति अभियान ने नया इतिहास रचते हुए 9 करोड़ से अधिक महिलाओं तक पहुंच बनाई है। सभी विभागों के समन्वय से यह लक्ष्य हासिल किया गया है। 17 अक्टूबर 2020 को शुरू हुए 'मिशन शक्ति' के अब तक 5 सफल चरण पूरे हो चुके हैं। इसमें महिला एवं बाल विकास, गृह विभाग, स्वास्थ्य सहित 28 सरकारी विभागों ने सहभागिता निभाई है। मिशन शक्ति के नोडल अफसर पुनीत मिश्रा के अनुसार नौ करोड़ महिलाओं तक पहुंचने के लिए प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मिशन शक्ति के तहत संचालित कार्यक्रमों व योजनाओं के माध्यम से भी महिला कल्याण के कार्य किए।

इसके तहत 1707 से अधिक संभावित बाल विवाह रुकवाए गए। वहीं महिला हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर से 7.78 लाख महिलाओं को सहायता दी गई। वन स्टाप सेंटर पर कुल 2.10 लाख मामलों में पीड़िता को सहायता मिली। योगी सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत अब तक 23.40 लाख पात्र बालिकाएं लाभान्वित हुईं। 1090 काल सेंटर में 80 नए टर्मिनलों की स्थापना व 100 पिंक पुलिस बूथों का निर्माण हुआ। महिलाओं व नाबालिगों के खिलाफ अपराधों में 27425 मामले, पास्को अधिनियम के 11254 मामले, दहेज हत्या के 3700 से अधिक मामलों में दोषियों को सजा दिलाई गई। 189 निकायों में महिलाओं के लिए 1100 पिंक शौचालयों का निर्माण किया गया। प्रदेश के आठों आकांक्षात्मक जनपदों में 2 लाख से अधिक बालिकाओं को चिह्नित किया गया। प्रदेश में 84 प्रतिशत से अधिक संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने में सफलता हासिल की। महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, वन स्टॉप सेंटर और बाल संरक्षण इकाइयों की कार्यप्रणाली को भी जनसामान्य तक पहुंचाया गया। इस पहल के अंतर्गत पुलिस, परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायती राज जैसे विभागों ने सुरक्षा से लेकर आत्मनिर्भरता तक के मुद्दों पर विशेष कार्यशालाएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए। साइबर क्राइम से लेकर घरेलू हिंसा, मानसिक स्वास्थ्य और कानूनी सहायता जैसे विषयों पर जानकारी दी गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।