Yogi Government s New Strategy to Boost Farmers Income in Uttar Pradesh प्रदेश में खरीफ अभियान के तहत फसल उत्पादन की रणनीति बदली गई, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsYogi Government s New Strategy to Boost Farmers Income in Uttar Pradesh

प्रदेश में खरीफ अभियान के तहत फसल उत्पादन की रणनीति बदली गई

Lucknow News - लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश में किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने खरीफ

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊMon, 12 May 2025 08:01 PM
share Share
Follow Us on
प्रदेश में खरीफ अभियान के तहत फसल उत्पादन की रणनीति बदली गई

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता प्रदेश में किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने खरीफ फसलों के उत्पादन की नई रणनीति अपनाई है। सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को इस संबंध में कृषि विभाग के प्रमुख सचिव रविन्द्र की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। खाद्यान्न और तिलहनी फसलों की पैदावार में 12 फीसदी की वृद्धि का लक्ष्य तय किया गया है। इसके साथ ही जल संरक्षण के लिए 8500 खेत तालाब (फार्म पॉण्ड) बनाए जाएंगे। 33 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त उत्पादन का लक्ष्य खरीफ 2024 के तहत प्रदेश में खाद्यान्न और तिलहनी फसलों का कुल उत्पादन 260 लाख मीट्रिक टन हुआ है।

अब सरकार ने इसे बढ़ाकर 293 लाख मीट्रिक टन करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह लक्ष्य 33 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त उत्पादन के माध्यम से प्राप्त किया जाएगा। उत्पादन के लिहाज से मक्का और क्षेत्रफल के हिसाब से धान की पैदावार बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। फसल उत्पादन की बदली रणनीति प्रदेश सरकार ने खरीफ अभियान के तहत फसलों की बुवाई, देखरेख और सिंचाई के लिए रणनीति में परिवर्तन किया है। मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे किसानों को उन्नत बीज, समय पर खाद और सिंचाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके अलावा कृषि अधिकारियों की निगरानी में किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।