सर्वार्थ सिद्धि योग में कल मनेगी अक्षय तृतीया
Maharajganj News - अक्षय तृतीया बुधवार को मनाई जाएगी, जो विशेष शुभ योग के साथ है। इस दिन भगवान विष्णु के अवतार परशुराम जी का जन्म उत्सव मनाया जाता है। दान का फल इस दिन विशेष महत्वपूर्ण माना गया है। इस बार अक्षय तृतीया...

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। अक्षय तृतीया बुधवार को मनाई जाएगी। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग होने से यह और भी शुभ दाई है। दान का फल लोगों को कई गुना लाभ देता है। वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी का जन्म उत्सव ही मनाया जाता है। आर्यावर्त ज्योतिष केंद्र के संस्थापक आचार्य लोकनाथ तिवारी ने बताया महावीर पंचांग के अनुसार इस बार अक्षय तृतीया 29 अप्रैल रात्रि 8 बजकर 13 से प्रारंभ होकर 30 तारीख को शाम 6 बजे तक रहेगा। ऐसे में 30 अप्रैल को इस बार अक्षय तृतीया के पर्व को मनाया जायेगा।
अक्षय तृतीया पर दान का विशेष महत्व माना जाता है। इस दौरान किए गए कार्यों का फल अच्छा फल मिलता है, जो कभी न समाप्त होने वाला होता है। अक्षय का शाब्दिक अर्थ है जिसका कभी भी क्षय न हो अथवा जो सदा स्थाई रहे। अक्षय तृतीया तिथि अक्षय अखंड और सर्वव्यापक है। चारों युगों में त्रेता युग का आरंभ भी इसी तिथि से हुआ था। अक्षय तृतीया सनातन धर्म के विशेष तिथि मानी जाती है। अक्षय तृतीया क्षय होने से बचाती है। इस दिन कोई भी स्थाई कार्य या स्थाई संपत्ति खरीदारी शुभ मानी जाती है। इस दिन भगवान श्री विष्णु के आराधना की जाती है। गुप्त दान का विशेष महत्व बताया गया है। इसी दिन व्रत रहकर भगवान विष्णु की आराधना किया जाता है। इस दिन मंगल का कर्क राशि में प्रवेश होगा। मंगल ग्रह कर्क राशि में प्रवेश कर इस राशि में वह 9 जून तक रहेंगे। इसका असर यह है कि ज्यादातर राशियों को इससे लाभ होगा। इसमें चार राशि के जातकों को अधिक लाभ दिख रहा है। इन राशियों को पूजा का फल मिलेगा। वह तीन राशि के जातकों को कुछ परेशानी भी हो सकती है। मंगल ग्रह का कर्क राशि में प्रवेश इसमें कन्या धनु और वृषभ राशि के जातकों को ज्यादा लाभ दे रहे हैं। इसमें उनके भाग्योदय के साथ विशेष कार्य बनेंगे और बिगड़े कार्य भी बनते हुए दिखाई दे रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।