Annual Celebration and Awards Ceremony at Dr Bhimrao Ambedkar Government College महाविद्यालय के मेधावियों को मिला सम्मान, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsAnnual Celebration and Awards Ceremony at Dr Bhimrao Ambedkar Government College

महाविद्यालय के मेधावियों को मिला सम्मान

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय महराजगंज में वार्षिकोत्सव व

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजWed, 16 April 2025 07:53 AM
share Share
Follow Us on
महाविद्यालय के मेधावियों को मिला सम्मान

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय महराजगंज में वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर अश्विनी कुमार मिश्र क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर और प्राचार्य प्रोफेसर विनोद कुमार पाल ने किया। मेधावियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वर्ष भर विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रोफेसर मिश्र ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने जिन दो चीजों के लिए लड़ाई लड़ी थी वह थी आजादी और देश का विकास। इतने सालों बाद भी हम दोनों लक्ष्यों को पूरी तरह हासिल नहीं कर सके हैं। प्राचार्य ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के युवाओं के बिना वह जीवित नहीं रह सकता। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि हम किस उद्योग में आगे बढ़ना चाहते हैं। चाहे प्रौद्योगिकी हो या खेल। संचालन डॉक्टर सत्य प्रकाश ने किया। इस अवसर पर शिक्षक प्रोफेसर मुहम्मद शमीम,डॉक्टर अमित कुमार गौड़ ,डॉक्टर प्रेरणा पाठक, डॉ अशोक कुमार गुप्ता ,डॉक्टर राकेश कुमार यादव, डॉक्टर हरेराम यादव ,डॉक्टर चंदन कुमार, कार्यालय अधीक्षक महाश्रय शर्मा ,बुद्धिमान चौधरी ,मनोज कुमार, ध्रुव आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।