Bridge Collapse on Gorakhpur-Sonouli Highway Injures Seven Workers गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर निर्माणाधीन पुल की छत गिरी, सात मजदूर घायल, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsBridge Collapse on Gorakhpur-Sonouli Highway Injures Seven Workers

गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर निर्माणाधीन पुल की छत गिरी, सात मजदूर घायल

Maharajganj News - गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर मोहनापुर उत्तरी बाईपास पर बन रहा पुल आधी रात भरभराकर गिर गया। इस हादसे में सात मजदूर घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। घटना के बाद निर्माण पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजTue, 29 April 2025 07:00 AM
share Share
Follow Us on
गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर निर्माणाधीन पुल की छत गिरी, सात मजदूर घायल

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर पुरंदरपुर क्षेत्र के मोहनापुर उत्तरी बाईपास पर बन रहा पुल सोमवार की आधी रात भर-भराकर गिर गया। पुल पर एक लेन पर काम चल रहा था। इस पर लगभग दो पिलर के बीच छत पड़ी थी। इस हादसे में सात मजदूर घायल हो गए। घायल मजदूरों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरेंदा में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

आधी रात अचानक पुल का छत भरभराकर ढह जाने से श्रमिक योगेश (25) पुत्र पूरन सिंह, योगेश (24) पुत्र मंगल सिंह, प्रेमपाल (27) पुत्र भगवान सिंह, अनिल(29) पुत्र रविन्द्र सिंह, टिंकू सिंह (31) पुत्र भोला सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इनके अलावा लोनी, सुरेन्द्र भी घायल हुए हैं। घायल मजदूरों को एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी फरेंदा में भर्ती किया गया। वहीं हादसे के बाद रात में पुल का मलबा हटाया जाने लगा। जानकारी मिलते ही पुरंदरपुर एसओ व फायर ब्रिगेड के अधिकारी वीरसेन सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए।

मौके पर लगी भीड़, उठने लगे निर्माण पर सवाल

मोहनापुर उत्तरी बाईपास पर बन रहे दूसरे निर्माणाधीन फ्लाई ओवर का स्लैब अचानक भरभराकर गिरने के बाद इसके निर्माण पर सवाल उठने लगे। लोगों का कहना है कि शुक्र है हादसा रात में हुआ। यदि सुबह या दिन में हुआ होता तो राहगीर भी चपेट में आ सकते थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।