Celebration of Emperor Ashoka Jayanti and National Symbol Honor Ceremony in Devdah देवदह बनरसिहा में धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक जयंती, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsCelebration of Emperor Ashoka Jayanti and National Symbol Honor Ceremony in Devdah

देवदह बनरसिहा में धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक जयंती

Maharajganj News - महराजगंज के लक्ष्मीपुर क्षेत्र में ऐतिहासिक देवदह परिसर में सम्राट अशोक जयंती एवं राष्ट्रीय प्रतीक सम्मान समारोह धूमधाम से मनाया गया। बौद्ध भिक्षुओं ने प्राचीन बौद्ध स्तूप की पूजा की और धम्म प्रवचन...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजMon, 28 April 2025 10:53 AM
share Share
Follow Us on
देवदह बनरसिहा में धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक जयंती

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। लक्ष्मीपुर क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक देवदह परिसर में सम्राट अशोक जयंती एवं राष्ट्रीय प्रतीक सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर बौद्ध भिक्षुओं ने देवदह के प्राचीन बौद्ध स्तूप की पूजा-अर्चना की और धम्मदेशना (धम्म प्रवचन) कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। सम्राट अशोक की जयंती पर देवदह में बुद्धम शरणम गच्छामि का जाप गूंजता रहा।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता के साथ ही दूर-दराज से आए बौद्ध अनुयायी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इससे पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत हो गया। मुख्य अतिथि भिक्षु नन्दरतन (कुशीनगर) ने सम्राट अशोक के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक ने भगवान बुद्ध के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए न केवल अपने जीवन को समर्पित किया, बल्कि अपने पूरे परिवार को भी बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार में लगा दिया। उन्होंने विश्वभर में 84 हजार बौद्ध स्तूपों का निर्माण कर एक अमिट इतिहास रचा, जो आज भी मानवता और शांति के प्रतीक के रूप में खड़े हैं। भिक्षु नन्दरतन ने युवाओं से भी अपील की कि वे सम्राट अशोक और भगवान बुद्ध के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और समाज में प्रेम, करुणा एवं अहिंसा का संदेश फैलाएं। कार्यक्रम में आए सभी बौद्ध भिक्षुओं का स्वागत देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राव ने किया। उन्होंने कहा कि देवदह क्षेत्र का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व अत्यधिक है और ऐसे आयोजनों के माध्यम से इसे जनमानस के बीच जीवंत बनाए रखना आवश्यक है। देवदह के विकास के लिए सरकार से मांग किया। अंत में सभी ने शांति और सद्भावना की कामना करते हुए प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर भन्ते कौंडिल्य, डॉ. रामकेश मौर्य, जितेंद्र राव, राधेश्याम मौर्य, रामनरायण मौर्य, लक्ष्मीचंद्र पटेल, प्रताप नारायण गौतम सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।