अवैध बसों के खिलाफ अभियान, एक यात्री बस सीज
Maharajganj News - इंडो-नेपाल बॉर्डर सोनौली पर अवैध डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। एक यात्री बस को अवैध रूप से दिल्ली ले जाते समय पकड़ा गया और सीज कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि बस के पास कोई वैध कागजात...

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। इंडो-नेपाल बॉर्डर सोनौली से अवैध रूप से चल रहे डग्गामार वाहनों के खिलाफ एआरटीओ विभाग, एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान एक यात्री बस को सीज कर दिया गया। यह बस अवैध रूप से सवारी लेकर दिल्ली जा रही थी। रात करीब एक बजे पीटीओ जीत बहादुर सिंह, एसडीएम नौतनवा नवीन प्रसाद एवं सीओ नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में अवैध वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस टीम से बचकर सवारी लेकर सोनौली से दिल्ली जा रही एक बस को नौतनवा बनैलिया मंदिर के आगे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। जांच के दौरान कोई वैध कागजात नहीं मिले। इस दौरान बस को सीज कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि अवैध वाहनों के संबंध में शिकायत मिली थी। टीम गठित कर कार्रवाई की जा रही है। एक बस को सीज कर सोनौली बस डिपो परिसर में रखवाया गया है। यात्रियों को रोडवेज के वाहनों से गंतव्य को रवाना किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।