Emotional Farewell for DM Anunay Jha in Maharajganj स्थानांतरित डीएम बोले, महराजगंज ने परिवार जैसा अपनापन दिया, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsEmotional Farewell for DM Anunay Jha in Maharajganj

स्थानांतरित डीएम बोले, महराजगंज ने परिवार जैसा अपनापन दिया

Maharajganj News - महराजगंज में कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा को विदाई समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। उन्होंने अपने कार्यकाल को यादगार बताते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को अपना परिवार कहा। सीडीओ अनुराज जैन...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजFri, 23 May 2025 09:50 AM
share Share
Follow Us on
स्थानांतरित डीएम बोले, महराजगंज ने परिवार जैसा अपनापन दिया

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज कलक्ट्रेट सभागार भावनाओं से सराबोर रहा, जब स्थानांतरित जिलाधिकारी अनुनय झा को उनके विदाई समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। जनपद में करीब 1 साल 8 महीने की सेवाओं के बाद डीएम ने अपने अनुभव साझा करते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपना परिवार बताया। उन्होंने कहा कि महराजगंज में कार्यकाल उनका यादगार अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड में जनपद का प्रथम स्थान मिलना, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना या विभिन्न अभियानों की सफलता इन सभी के पीछे मेरे सहयोगी अधिकारी और कर्मचारी ही हैं। सीडीओ अनुराज जैन ने जिलाधिकारी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में जनपद ने चहुमुखी विकास किया।

चाहे सीएम युवा उद्यमी योजना हो या मुसहर-वनटांगिया गांवों में योजनाओं का संतृप्तिकरण, हर कार्य में उनकी व्यक्तिगत रुचि दिखी। समारोह में सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी, वरिष्ठ कोषाधिकारी राजकुमार गुप्ता, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी सहित कई अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए। विदाई समारोह में जनपद के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। हीरो कहने पर भावुक हो उठे अफसर विदाई समारोह में डीएम से बारी-बारी सभी अफसर मिल रहे थे। सभी को डीएम धन्यवाद दे रहे थे। शासन की कल्याणकारी योजनाओं को मिशन मोड पर पुराने वाले युवा अफसर जब आए तो डीएम ने उनको हीरो कह कर संबोधित किया। इस पर अफसर भावुक हो गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।