केसीसी में छह माह में नवीनीकरण जरूरी
Maharajganj News - महराजगंज में, किसान अपने केसीसी का नवीनीकरण करा सकते हैं। एक बैक के अधिकारी ने बताया कि छह महीने के भीतर फसली ऋण का नवीनीकरण जरूरी है। लेकिन अधिकांश किसान ऐसा नहीं कर रहे हैं। नवीनीकरण न होने पर...
Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSun, 20 April 2025 11:46 AM

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए केसीसी वाले किसान अपने केसीसी का नवीनीकरण करा सकते हैं। एक राष्ट्रीयकृत बैक के फील्ड ऑफिसर सुमित कुमार ने बताया कि केसीसी में छह महीने के भीतर फसली ऋण में नवीनीकरण होना जरूरी है। पर अधिकांश किसान ऐसा नहीं कर रहे हैं। नवीनीकरण नहीं होने पर मई महीने में होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में कई किसानों का मामला फिर पहुंच जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।