गर्मी का सितम जारी, पारा @ 42.3
Maharajganj News - महराजगंज में अप्रैल महीने में गर्मी का सितम जारी है। बुधवार को पनियरा नगर पंचायत का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जिला आपदा प्राधिकरण ने लू को लेकर येलो एडवाइजरी जारी की है। लोग गर्मी और...
महराजगंज, निज संवाददाता। अप्रैल महीने में गर्मी का सितम अभी जारी है। बुधवार को तेज धूप, तपन और लू के थपेड़ों ने पूरे जिले को परेशान किया। जिला आपदा प्राधिकरण महराजगंज ने लू को लेकर येलो एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में लोगों के स्वास्थ्य बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है।
बुधवार को जिले का पनियरा नगर पंचायत सबसे गर्म रहा। दिन में पनियरा का अधिकतम पारा 42.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। कड़ी धूप के कारण परतवाल का भी अधिकतम पारा 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज पछुआ हवाओं के चलने के कारण लोगों ने घर से निकलने से परहेज किया। सड़कों व बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
अप्रैल महीने में पारा 40 डिग्री पार पहुंचने के बाद गर्मी से लोग परेशान हैं। गर्मी बर्दाश्त से बाहर होने लगी है। बुधवार को जिले में दिन का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जिले के अधिकतम तापमान में इजाफा होने से सूरज ने कुछ ज्यादा ही सितम ढाया। ऐसे में लू से बचने के लिए लोग घरों में ही रहे। नगर का सक्सेना चौक पर दोपहर में लोगों के नहीं पहुंचने से काफी देर तक सन्नाटा छा गया।
बिजली की आंख मिचौली से बढ़ी सांसत:
उमस भरी गर्मी में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आंख मिचौली भी जारी है। बुधवार को बैंकुठपुर, रम्हौली, परतावल, चौक, चेहरी, शिकारपुर, भिटौली फीडर से दिन में हर एक घंटे पर बिजली कटने से ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान रहे। इसी क्रम में बिजली कटौती से शास्त्रीनगर, हमीदनगर, सक्सेनानगर, सिविल लाइन, चिउरहा, आजादनगर, मऊपाकड़, अमरूतिया, शिवनगर, पंतनगर आदि वार्डों के लोग भी उमस भरी गर्मी के मुश्किलें बढ़ गई।
उमस भरी गर्मी में हीट वेव से भी बढ़ी दिक्कत:
अप्रैल महीने में कड़ी धूप, पछुआ हवाओं और लू ने आमजन को परेशानी में डाल दिया है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रंजन कुमार सिंह ने बताया कि हीट स्ट्रोक गर्मी से होने वाली सबसे गंभीर बीमारी है। यह तब होता है, जब शरीर अब अपने तापमान को नियंत्रित नहीं कर सकता। शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।