पहलगाम में आतंकी हमले से पर्यटन पर पड़ेगा असर, अमरनाथ यात्रियों के हौसले में नहीं कमी
Agra News - पहलगाम में आतंकियों द्वारा पर्यटकों की नृशंस हत्या के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया है। शहर में धरने और प्रदर्शन हो रहे हैं। अमरनाथ यात्रा करने वाले यात्री सुरक्षा के प्रति चिंतित हैं, लेकिन यात्रा...

पहलगाम में आतंकियों के द्वारा की गई पर्यटकों की नृशंन हत्या के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। शहर व कस्बों में आतंकी वारदात के विरोध में लोग धरना व प्रदर्शन कर रहे हैं। सामाजिक संस्थाएं व लोग प्रदर्शन के दौरान आतंकियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अमरनाथ व मां वैष्णो देवी के दर्शनों को जाने वाले यात्री आतंकी हमले के बाद सशंकित तो हैं लेकिन अमरनाथ यात्रियों के हौसले बुलंद हैं। जुलाई माह में कासगंज, सोरों व सहावर से 50 लोग अमरनाथ यात्रा पर जाएंगे। बुधवार को सहावर के रहने वाले व 16 बार अमरनाथ यात्रा कर चुके पंकज मिश्रा कहते हैं कि आतंकी हमलों के बाद लोग उन्हीं मार्गों व स्थानों पर यात्रा करेंगे। जिन पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध होंगे। पंकज कहते हैं कि पहलगाम को भारत का स्विटजरलैंड कहा जाता है। अमरनाथ यात्रा करने वाले बीते कई सालों से पहलगाम जाते रहे हैं। जिस स्थान पर आतंकी हमला हुआ है। वहां तक जाने के लिए लोग पैदल या फिर खच्चर पर बैठकर जाते हैं। इस आतंकी हमले के बाद कश्मीर घाटी में पर्यटन पर बुरा असर पड़ेगा। सहावर से 10 जुलाई को 20 सदस्यी दल अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होगा। अमरनाथ यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण व परमिट मिल चुका है। अखंड आर्यवर्त निर्माण संघ के अध्यक्ष भूपेश शर्मा कहते हैं कि सोरों से जुलाई माह में 18 लोग अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं। वह खुद भी अमरनाथ यात्रा पर जाते रहे हैं। पहलगाम में आतंकी हमले को बाद के माहौल को देखते हुए लोग चिंतत जरूर हैं। शासन प्रशासन में शीघ्र ही इस तरह की माहौल को गंभीरता से नहीं लिया तो निश्चित रूप से कश्मीर पर्यटन और अमरनाथ यात्रियों की संख्या में गिरावट आएगी। जिसका सीधा असर कश्मीर की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा क्योंकि यह हम बहुत बड़ा हमला है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।