बिठौली से लापता हुई विक्षिप्त महिला
बहेड़ी के बिठौली गांव से एक विक्षिप्त महिला 15 मार्च को लापता हो गई है। महिला के पति ने थाने में आवेदन देकर बताया कि उसकी पत्नी बिना बताए घर से निकल गई थी। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला।...
Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाThu, 24 April 2025 08:15 PM

बहेड़ी। थाना क्षेत्र के बिठौली गांव से विक्षिप्त महिला के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना गत 15 मार्च की बताई जा रही है। महिला के पति सरवर हुसैन ने थाने में आवेदन देकर बताया है कि उनकी पत्नी बिना बताए घर से निकली थी जो अभी तक घर नहीं लौटी है। काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चला। उसने बताया कि पूर्व में भी कई बार वह घर से निकल चुकी थी। आवेदन के आलोक में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने बताया कि पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।