Police Arrest Six Accused in Major Robbery Case in Kevti Bihar लूटकांड में छह आरोपितों को किया गिरफ्तार, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsPolice Arrest Six Accused in Major Robbery Case in Kevti Bihar

लूटकांड में छह आरोपितों को किया गिरफ्तार

केवटी में पुलिस ने लूटकांड के छह आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। घटना में उपयोग की गई बाइक भी बरामद की गई। आरोपितों ने 2 लाख 42 हजार रुपये लूटने का आरोप स्वीकार किया। यह घटना 5 मार्च...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाThu, 24 April 2025 08:12 PM
share Share
Follow Us on
लूटकांड में छह आरोपितों को किया गिरफ्तार

केवटी। स्थानीय पुलिस ने केवटी थाना क्षेत्र में हुए लूटकांड के छह आरोपितों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने घटना में उपयोग की गई बाइक भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपितों में रैयाम थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी ललन कुमार यादव, राजीव पासवान, केवटी थाने के ननौरा गांव के शिवम चन्द्र भारती, केवटी थाने के वनवारी गांव के मो. साबिर, कमतौल थाने के गोपालपुर पिंडारूच के दुर्गेश कुमार मिश्रा व माधोपट्टी के कन्हाई कुमार यादव शामिल हैं। इस संबंध में थाना क्षेत्र के ननौरा चौक स्थित शिवम साइबर कैफे व ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ननौरा निवासी राम दास साहू ने अज्ञात के खिलाफ केवटी थाने में गत पांच मार्च को प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इसमें उन्होंने दरभंगा-जयनगर एनएच 527 बी पर केन्द्रीय विद्यालय के पास तीन बाइक पर सवार छह अपराधियों पर बाइक की डिक्की से दो लाख 42 हजार रुपये लूट लेने का आरोप लगाया था। उस वक्त वे रुपए जमा करने दरभंगा जा रहे थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।