AJASU Workers Resolve Dispute with Police Officer Yashwant Kumar Singh थाना प्रभारी और आजसू नेताओं के बीच हुई वार्ता, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsAJASU Workers Resolve Dispute with Police Officer Yashwant Kumar Singh

थाना प्रभारी और आजसू नेताओं के बीच हुई वार्ता

आजसू कार्यकर्ताओं और थाना प्रभारी यशवंत कुमार सिंह के बीच गुरुवार को वार्ता हुई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि प्रभारी ने नेता गदाधर महतो के साथ दुर्व्यवहार किया था। वरीय कार्यकर्ताओं की पहल पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 24 April 2025 08:15 PM
share Share
Follow Us on
थाना प्रभारी और आजसू नेताओं के बीच हुई वार्ता

राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड के आजसू कार्यकर्ताओं और थाना प्रभारी यशवंत कुमार सिंह के साथ गुरुवार को प्रभारी के कक्ष में सम्मानपूर्वक वार्ता संपन्न हुई। आजसू कार्यकर्ताओं का आरोप था कि आजसू नेता गदाधर महतो के साथ प्रभारी ने दुर्व्यवहार किया था। इस मामले को लेकर आजसू कार्यकर्ता आंदोलन का मन बना रहे थे। वरीय कार्यकर्ताओं की पहल पर दोनों पक्षों ने बैठकर मामला सुलह करा दिया। थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया कि कार्यकर्ताओं का मान सम्मान का ख्याल रखा जाएगा। मौके पर किरीटी महतो, अजित सिंह, धनंजय महतो, मिहिर सिंह मुंडा और डोमन मंडल आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।