30 जून तक जमा होंगे सभी लेख, सौंपी गई जिम्मेदारी
Maharajganj News - महराजगंज जिले में 'बुद्ध की धरती-महराजगंज' नामक एक विशेष पुस्तक के प्रकाशन की योजना बनाई गई है। इस संबंध में सेंट जोसेफ स्कूल में संपादक मंडल की बैठक हुई। सभी लेखकों को 30 जून तक अपने लेख प्रस्तुत...
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज जिले को समेटते हुए बुद्ध की धरती-महराजगंज एक विशद पुस्तक के प्रकाशन की बनी योजना के क्रम में स्थानीय सेंट जोसेफ स्कूल में संपादक मंडल से जुड़े लोगों की बैठक हुई। डॉ. परशुराम गुप्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में 30 जून तक सभी लेख लेने की तिथि तय की गई। इसके लिए जिम्मेदारी भी सौंपी गई। प्रकाशन समिति के मीडिया सचिव डॉ. शांतिशरण मिश्र ने बताया कि पुस्तक में महराजगंज जनपद से संबंधित ऐतिहासिक, भौगोलिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, सामाजिक, कृषि, औद्योगिक, शैक्षिक, पुरातत्व, पर्यटन, खेलकूद, पर्यावरण, पर्यटन,वन, स्वास्थ्य, महिलाओं की स्थिति, थारू एवं कंजड़ जन जाति का विश्लेषण,भूले-बिसरे लोग, महत्वपूर्ण शख्सियत, जनपद के मेधावी व्यक्तित्व, महराजगंज जनपद की लोक कला, महराजगंज जनपद के बौद्ध विहार केंद्र आदि विषयों पर विस्तृत लेख विभिन्न क्षेत्रों के जानकारों से लेकर प्रकाशित किया जाएगा।
कोर ग्रुप संरक्षक/संपादक कोलकाता विश्वविद्यालय में हिंदी के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर अमरनाथ ने कहा कि सभी लेखक 30 जून तक अपने लेख सॉफ्ट और हार्ड कॉपी में समिति से जुड़े डॉ. शांतिशरण मिश्रा व सुरेंद्र पटेल को उपलब्ध करा दें। सभी को विषय आवंटन होने की जानकारी दी गई। समिति के डॉ. परशुराम गुप्ता ने कहा कि पुस्तक से जुड़े विषयों पर बहुत सारी जानकारियां आम लोगों को दी जा सकेगी। यह पुस्तक गोरखपुर सहित अन्य जनपदों के पुस्तकों से अलग होगी। इस पुस्तक में आयुर्वेद, जनपद के रैन बसेरा, जनपद के पुस्तकालय, जनपद में रेल और परिवहन, जनपद के गांव में निर्मित पार्क आदि विषयों पर भी बेहद जानकारी दी जाएगी। बैठक का संचालन सीजे थॉमस और सुरेंद्र पटेल ने किया। इस दौरान डॉ. घनश्याम शर्मा, डॉ. सुनीता अबाबील, सरिता त्रिपाठी, विमल कुमार पांडेय, डॉ. पूनम वर्मा, राजेश स्वर्णकार, सुरेंद्र पटेल, संतोष कुमार श्रीवास्तव, डॉ. रामनरेश आजमी, सुनील कुमार मिश्र, आत्माराम गुप्त, रामचंद्र बौद्ध, उमेश गुप्ता व अशफाक खान आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।