बड़ी बहन ने 2 छोटी बहनों का प्रेमी और उसके दोस्त से करा दिया रेप, सच्चाई खुली तो उठाया खौफनाक कदम
परिवारीजनों की गैर मौजूदगी में लड़का उनके घर आता था। धीरे-धीरे इसकी भनक छोटी बहनों को लगने लगी। बड़ी बहन को भी इसका अंदाजा हो गया। तब उसने छोटी बहनों को चुप कराने का प्लान बनाया। उसने अपने प्रेमी और उसके दोस्त से छोटी नाबालिग बहनों का रेप करा दिया।

कानपुर से हैरान कर देने वाली एक घटना सामने आई है। इसमें एक बड़ी बहन ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त से दो छोटी नाबालिग बहनों का रेप करा दिया। वजह ये कि छोटी बहनें उसकी अय्याशी में खलल डाल रही थीं। छोटी बहनों ने अपनी बड़ी बहन की हकीकत दादी से बता दी। घरवालों को इसका पता चला तो वे दंग रह गए। सच्चाई खुलने के बाद शर्म और डर से आरोपी बड़ी बहन ने खुद को फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी मौत के करीब 2 हफ्ते बाद यह मामला सामने आया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कानपुर के फजलगंज की है। 19 वर्षीय बड़ी बहन का एक लड़के से संबंध था। दोनों के बीच का रिश्ता मर्यादाओं को पार कर चुका था। उनके बीच शारीरिक संबंध कायम होने लगे थे। परिवारीजनों की गैर मौजूदगी में लड़का उनके घर आता था। धीरे-धीरे इसकी भनक छोटी बहनों को लगने लगी। बड़ी बहन को भी इसका अंदाजा हो गया। तब उसने छोटी बहनों को चुप कराने का प्लान बनाया। उसने अपने प्रेमी और उसके दोस्त को इस प्लान में शामिल कर लिया। फिर उनसे अपनी छोटी बहनों का रेप करा दिया।
बीते फरवरी महीने में लड़कियों की दादी खाटू श्याम दर्शन करने गई थीं। इस दौरान पिता के काम पर जाने के बाद लड़का घर पर आ गया। इसका दोनों नाबालिग बहनों ने विरोध किया। आरोप है कि तब बड़ी बहन ने अपनी नाबालिग बहनों को धमकाया कि अगर किसी को कुछ बताया तो वह आत्महत्या कर लेगी और उन दोनों को फंसा देगी। इतना ही नहीं आरोपित लड़के ने अपने एक दोस्त को भी बुला लिया। उन्होंने दोनों किशोरियों के साथ दुष्कर्म किया।
बताया जा रहा है रेप के बाद बड़ी बहन ने छोटी बहनों को किसी के सामने मुंह नहीं खोलने की धमकी भी दी। उसने छोटी बहनों से कहा कि यदि उन्होंने किसी से सच्चाई बताई तो वह उन्हें जान से मरवा देगी या खुद आत्महत्या कर लेगी। लेकिन छोटी बहनें उसकी धमकी से डरी नहीं। उन्होंने साफ-साफ कह दिया कि वे अपनी दादी से सारी बातें बताएंगी। दोनों बहनों ने बड़ी बहन की करतूत अपनी दादी को बता भी दी। दादी ने उसे इसके लिए डांटा और प्रेमी और उसके दोस्तों के बारे में पूछताछ की। इसी डर में 22 अप्रैल को बड़ी बहन ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद मामले का खुलासा हो गया।
पुलिस ने दर्ज किया केस
लड़कियों की दादी की शिकायत पर कानपुर पुलिस ने आत्महत्या कर चुकी बड़ी बहन के प्रेमी और उसके दोस्त के खिलाफ रेप के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित छोटी बहनों का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया है। पुलिस के मुताबिक दोनों के बयान दर्ज कराए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।
लड़कियों की मां की हो चुकी है मौत
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़कियों की मां की पूर्व में मौत हो चुकी है। घर में उनके अलावा पिता और बुजुर्ग दादी ही हैं। बड़ी बहन का प्रेमी पड़ोस में ही रहता है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच और आरोपितों की तलाश की जा रही है।