Maharajganj Olympic Association Expands Executive Committee to Promote Sports ओलंपिक एसोसिएशन का हुआ विस्तार, प्रशिक्षण पर जोर, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsMaharajganj Olympic Association Expands Executive Committee to Promote Sports

ओलंपिक एसोसिएशन का हुआ विस्तार, प्रशिक्षण पर जोर

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नवगठित ओलंपिक एसोसिएशन महराजगंज की पहली बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजMon, 14 April 2025 11:06 AM
share Share
Follow Us on
ओलंपिक एसोसिएशन का हुआ विस्तार, प्रशिक्षण पर जोर

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नवगठित ओलंपिक एसोसिएशन महराजगंज की पहली बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसके साथ ही प्रशिक्षण कराने और स्कूलों में खेलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

अध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. एवी त्रिपाठी एवं सचिव सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने ओलंपिक एसोसिएशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अध्यक्ष ने काय्रकारिणी का विस्तार करते हुए बताया कि डॉ. एवी त्रिपाठी एवं डॉ. रश्मि श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. हेमंत श्रीवास्तव, डॉ. तरन्नुम सुल्ताना, ओमप्रकाश गुप्त, अशोक चौरसिया, अजय कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया है। जबकि रवि दीक्षित, श्यामबिहारी एवं शिरोमणि दुबे को संयुक्त सचिव, रोहित अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, सेवानिवृत पूर्व उप क्रीड़ाधिकारी फरीदा सिद्दीकी को तकनीकी समिति का अध्यक्ष एवं डॉ. अपर्णा राठी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। विनोद गुप्त को मीडिया प्रभारी एवं बतौर सदस्य मोहित मदन मद्धेशिया एवं मृत्युंजय धामिया को चुना गया। अध्यक्ष विन्ध्यवासिनी सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष किसी न किसी ओलम्पिक खेल का आयोजन एवं प्रशिक्षण कराया जाएगा। बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।