New Barrage on Rohin River to Benefit Thousands of Farmers in Nauhtanwa and Lakshmipur 20 साल बाद फिर बहेगी रोहिन नहर, 65 गांवों को मिलेगा सिंचाई का पानी, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsNew Barrage on Rohin River to Benefit Thousands of Farmers in Nauhtanwa and Lakshmipur

20 साल बाद फिर बहेगी रोहिन नहर, 65 गांवों को मिलेगा सिंचाई का पानी

Maharajganj News - भगवानपुर में रोहिन नदी पर नया बैराज बनकर तैयार हो गया है, जिससे 16,000 किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा। 148 करोड़ की लागत से बने इस बैराज से रबी फसल और धान की खेती को बढ़ावा मिलेगा। अब...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजMon, 14 April 2025 12:34 AM
share Share
Follow Us on
20 साल बाद फिर बहेगी रोहिन नहर, 65 गांवों को मिलेगा सिंचाई का पानी

भगवानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बीस वर्षों बाद नौतनवा और लक्ष्मीपुर ब्लाक के हजारों किसानों का सपना साकार होने जा रहा है। अब उन्हें रोहिन नहर से सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलेगा। रोहिन नदी पर बने बैराज के ध्वस्त होने के बाद किसान सिंचाई की सुविधा से वंचित थे। नदी को बांध केवल गेहूं की सीजन में दूसरी सिंचाई के लिए पानी बड़ी मुश्किल से मिलता था।

अब 148 करोड़ की लागत से रतनपुर में रोहिन नदी पर नया बैराज बनकर तैयार हो गया है। बैराज में पानी स्टोर किया जा रहा है, जिससे नहर के जरिए पूरे साल खेतों तक पानी पहुंचाया जा सकेगा। फिलहाल नहर के पुल की मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। ग्राम पंचायत कोहड़वल टोला परसा गांव के पास पुल निर्माण के कारण फिलहाल नहर में पानी नहीं छोड़ा गया है, लेकिन जल्द ही निर्माण पूरा होते ही पानी छोड़ा जाएगा।

रोहिन नदी पर बैराज बन जाने से अब किसानों को धान की फसल के लिए समय से पानी मिलने की उम्मीद जगी है। वर्ष 2004 के बाद से हर साल किसान नहर की ओर टकटकी लगाए बैठते थे, लेकिन बैराज टूटने के कारण उन्हें निराशा ही हाथ लगती थी। सिंचाई विभाग अस्थाई रूप से मिट्टी का बांध बनाकर पानी छोड़ता था, जिससे सिंचाई में देरी होती थी। लेकिन अब नए बैराज के निर्माण से यह समस्या समाप्त हो जाएगी।

चार माइनर व एक रजवाहा से खेतों में पहुंचेगा पानी:

रोहिन नहर के जरिए रतनपुर, गोमतीडिह, मोतीपुर, कोहडवल, परसा, करमहवा, मरचहवा, रामनगर, दुर्गापुर, अजगरहा, चन्दनपुर, लक्ष्मीपुर समेत 65 गांवों के 16 हजार से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। बैराज की नहर से 45 किमी कृषि कमांड एरिया में करीब 8811 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।

मुख्य नहर की लंबाई 17.917 किमी है, जिसमें चार माइनर 5.13 किमी लंबी कोहड़वल दुर्गापुर माइनर, 3.363 किमी लंबी सिसवा माइनर, 3.161 किमी लंबी अजगरहा माइनर, 6.437 किमी लंबी बेलवा माइनर और 9.355 किमी लंबी कडजहिया रामनगर रजवाहा शामिल है। मुख्य नहर की जल निकासी क्षमता 110 क्यूसेक है। इससे रबी फसलों के अलावा धान के अलावा सब्जियों की खेती को भी बढ़ावा मिलेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।