Strict Orders for Oxygen Plant Operation to Maintain Pressure Amid COVID-19 जिले के सभी ऑक्सीजन प्लांट होंगे अपडेट, हरकत में स्वास्थ्य प्रशासन, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsStrict Orders for Oxygen Plant Operation to Maintain Pressure Amid COVID-19

जिले के सभी ऑक्सीजन प्लांट होंगे अपडेट, हरकत में स्वास्थ्य प्रशासन

Maharajganj News - महराजगंज में शासन ने स्वास्थ्य प्रशासन को आदेश दिया है कि ऑक्सीजन प्लांट को हर दिन दो घंटे चलाकर ऑक्सीजन प्रेशर मेंटेन किया जाए। जिले के पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे प्लांटों की निगरानी की जा रही...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSat, 24 May 2025 11:15 AM
share Share
Follow Us on
जिले के सभी ऑक्सीजन प्लांट होंगे अपडेट, हरकत में स्वास्थ्य प्रशासन

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ऑक्सीजन प्लांट को लेकर शासन सख्त है। स्वास्थ्य प्रशासन को हर दिन प्लांट चलाकर ऑक्सीजन प्रेशर मेंटेन करने का आदेश दिया है। शासन की सख्ती पर स्वास्थ्य प्रशासन हरकत में आ गया है। नोडल अधिकारियों को ऑक्सीजन प्लांट अपडेट करने का निर्देश जारी किया है। शासन ने जिले के पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑक्सीजन प्लांट संचालित हैं। कोरोना काल में बने इन ऑक्सीजन प्लांट को हर दिन दो घंटे चलाकर ऑक्सीजन प्रेशर मेंटेन रखना है। इसके लिए शासन ने स्वास्थ्य प्रशासन को सख्त आदेश दिया है। लेकिन कई ऑक्सीजन प्लांट हर दिन नही चलाया जा रहा है। इससे प्लांट धूंल फांक रहे हैं।

इसकी शिकायत शासन को मिली है। शासन ने स्वास्थ्य प्रशासन को हर दिन इन प्लांटों की निगरानी करने के साथ ही ऑक्सीजन प्रेशर मेंटेन करने का आदेश दिया है। शासन का आदेश मिलते ही स्वास्थ्य प्रशासन हरकत में आ गया है। नोडल अधिकारियों को हर दिन दो घंटे ऑक्सीजन प्लांट चलाकर प्रेशर की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इन स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे हैं ऑक्सीजन प्लांट जिला अस्पताल परिसर में विभिन्न क्षमता के तीन ऑक्सीजन प्लांट संचालित हैं। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली, गोपाला, परतावल और फरेंदा में ऑक्सीजन प्लांट लगे हैं। जिला अस्पताल परिसर में तीनों ऑक्सीजन प्लांट को हर दिन दो घंटे चलाया जा रहा है। प्लांट से ही वार्डों में ऑक्सीजन सप्लाई हो रही है। इसकी मॉनिटरिंग हर रोज की जा रही है। प्रेशर की जांच कर उसे स्वास्थ्य प्रशासन को उपलब्ध कराया जाता है। डॉ. एके द्विवेदी, सीएमएस जिला अस्पताल ऑक्सीजन प्लांट के नोडल अधिकारी नामित हैं। सभी नोडल अधिकारियों और सीएचसी अधीक्षकों को ऑक्सीजन प्लांट को चलाने और ऑक्सीजन प्रेशर की जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। डॉ. श्रीकांत शुक्ला, सीएमओ

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।