Topper Pragya Agrahari Honored for ICSE Board Exam Success in Maharajganj स्कूल टॉपर प्रज्ञा को स्मृति चिह्न दिया, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsTopper Pragya Agrahari Honored for ICSE Board Exam Success in Maharajganj

स्कूल टॉपर प्रज्ञा को स्मृति चिह्न दिया

Maharajganj News - महराजगंज में होलीक्रास स्कूल की 12वीं कक्षा की टापर प्रज्ञा अग्रहरि को सम्मानित किया गया। भाजपा नेता एवं व्यापारी वर्ग ने उनके घर जाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया। प्रज्ञा ने कहा कि वह सिविल सेवा की तैयारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSat, 3 May 2025 10:17 AM
share Share
Follow Us on
स्कूल टॉपर प्रज्ञा को स्मृति चिह्न दिया

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में होलीक्रास स्कूल में 12वीं कक्षा की टापर छात्रा कस्बे के गांधी नगर की रहने वाली प्रज्ञा अग्रहरि को सम्मानित किा गया। भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल एवं उप्र व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सीताराम अग्रहरी सहित व्यापारी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रज्ञा अग्रहरि के घर पहुंच कर स्मृति चिन्ह भेंट किया और साल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रज्ञा अग्रहरि ने कहा कि सिविल सेवा की तैयारी कर आईएएस बनना चाहती है। जिससे वह देश के साथ-साथ सामाज की सेवा कर सके। प्रज्ञा अग्रहरि कि कामयाबी से उसके पिता विजय कुमार अग्रहरी एवं माता मीना देवी काफी खुश नजर आई।

इस दौरान राजीव शर्मा,सुधांशु वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, शत्रुघ्न वर्मा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।