condition of the first monkeypox patient found in up is now stable genome sequencing will be done यूपी में मिले मंकीपॉक्‍स के पहले मरीज की हालत अब स्थिर, जीनोम सीक्वेंसिंग होगी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP Newscondition of the first monkeypox patient found in up is now stable genome sequencing will be done

यूपी में मिले मंकीपॉक्‍स के पहले मरीज की हालत अब स्थिर, जीनोम सीक्वेंसिंग होगी

देवरिया के बनकटा का 35 वर्षीय युवक दुबई की एक कंपनी में काम करता है। उसे यह संक्रमण दुबई में ही हुआ था। बीमार होने के बाद वह फ्लाइट से दिल्ली होते हुए लखनऊ पहुंचा। लखनऊ से वह बस से देवरिया पहुंचा। इस दौरान दुबई प्रशासन ने भारतीय दूतावास को उसके मंकीपॉक्स से संक्रमित होने की सूचना दी।

Ajay Singh वरिष्‍ठ संवाददाता, गोरखपुरSat, 3 May 2025 09:54 AM
share Share
Follow Us on
यूपी में मिले मंकीपॉक्‍स के पहले मरीज की हालत अब स्थिर, जीनोम सीक्वेंसिंग होगी

Monkeypox in UP: उत्‍तर प्रदेश में मंकीपॉक्स की एंट्री हो गई है। संक्रमित युवक बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। मरीज की हालत अब स्थिर है। डॉक्‍टरों ने उसकी जीनोम सीक्वेंसिंग करने का फैसला किया गया है। मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजकिशोर सिंह की अगुवाई में तीन डॉक्टरों की टीम मरीज की हालत पर नजर रखे हुए हैं। इसमें दो रेजिडेंट भी उनके साथ हैं।

देवरिया के बनकटा का 35 वर्षीय युवक दुबई की एक कंपनी में काम करता है। उसे यह संक्रमण दुबई में ही हुआ था। बीमार होने के बाद वहां से वह फ्लाइट से दिल्ली होते हुए लखनऊ पहुंचा। लखनऊ से वह बस से देवरिया पहुंचा। इस दौरान दुबई प्रशासन ने भारतीय दूतावास को उसके मंकीपॉक्स से संक्रमित होने की सूचना दी। जिसके बाद दिल्ली से लेकर देवरिया तक हड़कंप मच गया। पहले उसे देवरिया के देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया। इसके बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें:आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, भर्ती से सैलरी तक अब सेवा निगम देखेगा

एक हफ्ते पहले बीमार पड़ा था युवक

मिली जानकारी के अनुसार युवक एक हफ्ते पहले बीमार हो गया था। उसको तेज बुखार के साथ शरीर में चकत्ते और फफोले पड़ रहे थे। दुबई में कंपनी के अधिकारियों ने युवक को इलाज करने की सलाह दी। दुबई के अस्पताल में उसका प्रारंभिक इलाज हुआ। इसी दौरान चिकित्सकों ने एहतियातन विभिन्न बीमारियों की जांच के लिए नमूने ले लिए और फिर कंपनी के अधिकारियों ने उसे वापस भारत भेज दिया। वह बुधवार को फ्लाइट से दिल्ली से लखनऊ पहुंचा। जहां से वह सड़क मार्ग से देवरिया के बनकटा पहुंच गया।

आरएमआरसी की टीम ने लिया नमूना, पुणे भेजा

मंकीपॉक्स की सूचना के बाद से आईसीएमआर भी हरकत में आ गया है। नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलॉजी पुणे के वैज्ञानिकों से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने संपर्क किया है। मरीज की जिनोम सीक्वेंसिंग होनी है। आरएमआरसी ने शुक्रवार को मरीज के खून, पसीना व लार का नमूना पुणे भेज दिया है।

ये भी पढ़ें:बार्डर के पास महाराजगंज में संदिग्‍ध उपकरण मिला दौड़े-दौड़े पहुंची पुलिस-एसएसबी

देश में अब तक मिले 30 मरीज, यूपी का पहला केस

डॉ. राजकिशोर सिंह ने बताया कि देश में अब तक मंकीपॉक्स के 30 मरीज मिले हैं। इसमें 15 केरल में और 15 दिल्ली में मिले थे। यूपी में पहली बार मंकी पॉक्स की एंट्री हुई है। मरीज के घाव सूख रहे हैं। बुखार नियंत्रित है।

दुबई प्रशासन ने दी संक्रमित होने की सूचना

बुधवार को दुबई प्रशासन ने भारतीय दूतावास को युवक के बीमार होने की सूचना दी। उसकी जांच रिपोर्ट में मंकीपॉक्स पॉजिटिव मिला था। इसके बाद भारतीय दूतावास ने विदेश मंत्रालय को सूचित किया। वहां से एयरपोर्ट अथॉरिटी और प्रदेश सरकार को इसकी जानकारी मिली।