Woman Faces Domestic Abuse After Giving Birth Husband Remarries बेटी पैदा हुई तो ससुराल वाले बहु को करने लगे प्रताड़ित,पति ने रचा ली दो और शादी, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsWoman Faces Domestic Abuse After Giving Birth Husband Remarries

बेटी पैदा हुई तो ससुराल वाले बहु को करने लगे प्रताड़ित,पति ने रचा ली दो और शादी

मामला मुजफ्फरा गांव का,बहु ने ससुराल वालों पर दर्ज कराई प्राथमिकी। ... इधर पति ने एक पत्नी के रहते दो और शादी रचा ली। मामला मुजफ्फरा गांव का है। वार्ड संख्या 10 निवासी नेहा कुमारी

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSat, 3 May 2025 08:15 PM
share Share
Follow Us on
बेटी पैदा हुई तो ससुराल वाले बहु को करने लगे प्रताड़ित,पति ने रचा ली दो और शादी

वीरपुर, निज संवाददाता। बहु ने बेटी को जन्म दिया तो ससुराल वालों को नागवार गुजरा। वे बहु को प्रताड़ित करने लगे। काफी दिनों तक बहु सहती रही। पर गाली-गलौज,मारपीट और प्रताड़ना हद से ज्यादा हो गया तो वह मायके चली गई। इधर पति ने एक पत्नी के रहते दो और शादी रचा ली। मामला मुजफ्फरा गांव का है। वार्ड संख्या 10 निवासी नेहा कुमारी ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। कहा है कि उनकी शादी मुजफ्फरा निवासी सूर्य नारायण चौधरी के पुत्र बमबम चौधरी के साथ 2018 मे हुई थी। 2023 तक सब कुछ ठीक रहा।

2024 में उसने लड़की को जन्म दिया। पुत्री जनने के कारण ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। प्रताड़ना से परेशान होकर वह मायके चली आई। इस दौरान उनके पति ने उन्हें कोई खर्च नहीं दिया। शुक्रवार को जब वह अपने पिता,भाई और बहन के साथ मुजफ्फरा अपने घर आई तो पता चला कि उसके पति बमबम चौधरी ने 2 और शादी कर ली है। अपने घर आने पर ससुराल वालों ने उनके पिता,भाई, बहन और अन्य परिजनों के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी करने लगे और घर से निकाल दिया। शादी में दिए गए डेढ़ लाख रुपए,2 भर सोना,10 भर चांदी व अन्य घरेलू सामान लौटाने से भी वे लोग इन्कार कर गए। इस दौरान वे उनकी पुत्री को भी छीनने का प्रयास कर रहे थे। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।