Tragic Death Young Man Found Hanging in Maharajganj Garden After Attending Wedding ससुराल आए युवक का फंदे पर लटका मिला शव, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsTragic Death Young Man Found Hanging in Maharajganj Garden After Attending Wedding

ससुराल आए युवक का फंदे पर लटका मिला शव

Maharajganj News - महराजगंज के पासी टोले में एक युवक की लाश बागीचे में लटकती मिली। युवक तीन दिन पहले अपनी ससुराल आया था। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसके पति अवसाद में थे, क्योंकि पांच महीने पहले उनके बेटे की मौत हो गई...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSat, 10 May 2025 09:07 AM
share Share
Follow Us on
ससुराल आए युवक का फंदे पर लटका मिला शव

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के अमरुतिया वार्ड स्थित पासी टोले में शनिवार की सुबह बागीचे में एक युवक की फंदे से लटकती लाश मिली। इस घटना से सनसनी मच गई। यह युवक तीन दिन पहले अपनी ससुराल आया था। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। मृत युवक की पत्नी अनीता देवी ने बताया कि उसके घर के बगल में लड़की की शादी समारोह में शामिल होने उसका पति मनोज पासवान तीन दिन पहले ससुराल आया था। रात में खाना खा कर सो गए थे l सुबह तीन बजे के आसपास सोकर उठ गए और नित्य क्रिया करने के लिए बागीचे की तरफ चले गए।

कुछ देर बाद सूचना मिली की अपने ही गांव के पासी टोला में सुबह एक युवक की लाश फंदे से लटकी मिली है। घटना स्थल पर वह अपने बच्चों के साथ पहुंची तो उसके पति की ही लटकी लाश मिली। अनीता के अनुसार उसका पति बहुत दुखी रहता था। पांच महीने पहले उसके तीन माह के बेटे की मौत हो गई थी। तब से वह अवसाद में था। इस हादसे के बाद अनीता देवी (38), उसकी बेटी अर्पिता (8) सहित ससुरालियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मौके पर पहुंचे कोतवाल सत्येंद्र राय ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।