Tribute to Soldiers and Civilians Killed in Terror Attack Congress Committee Lights Lamps कांग्रेसियों ने दीप जलाकर शहीद जवानों व नागरिकों दी श्रद्धांजलि, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsTribute to Soldiers and Civilians Killed in Terror Attack Congress Committee Lights Lamps

कांग्रेसियों ने दीप जलाकर शहीद जवानों व नागरिकों दी श्रद्धांजलि

Maharajganj News - महराजगंज, निज संवाददाता। सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से नेहरू नगर स्थित

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजTue, 13 May 2025 03:50 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेसियों ने दीप जलाकर शहीद जवानों व नागरिकों दी श्रद्धांजलि

महराजगंज, निज संवाददाता। सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से नेहरू नगर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के पास दीप जलाकर पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों और मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा किया गया यह हमला बेहद निंदनीय है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान कई निर्दोष लोगों की जान गई है। हमारे जवान भी शहीद हुए, उनकी आत्मा की शांति के लिए यह दीप जलाया गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष शरद सिंह ने आतंकियों की इस घटना को कायराना हरकत बताया और कहा कि निर्दोष लोगों की हत्या मानवता के खिलाफ है।

प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि आतंकवाद का समूल नाश आवश्यक है। इस दौरान चंद्रजीत भारती, विनोद सिंह, विराज वीर अभिमन्यु, गोविंद मिश्रा, नूर आलम, ब्रजकिशोर सिंह, निठुरी सिंह, शंकर वर्मा, चंदन तिवारी, राम निवास चौबे, अंगिरा पांडेय, पूर्णवासी यादव आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।