खेतों पर गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Mainpuri News - भोगांव के नगला दीपा में खेतों पर गए किसान शेर सिंह उर्फ शिवा की मौत हो गई। जब वह घर नहीं लौटा, तो परिवार ने उसे खोजा और उसका शव खेतों में मिला। परिजनों ने बताया कि वह गेहूं के खराब होने से परेशान था।...

भोगांव। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला दीपा में खेतों पर गए किसान की मौत हो गई। किसान वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोग उसकी तलाश में पहुंचे जहां उसका शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों के हवाले किया गया। मृतक गेहूं के खेत में पानी भरने से परेशान था ऐसा परिजनों द्वारा बताया गया। घटना शुक्रवार सुबह 6 बजे की है। नगला दीपा निवासी 40 वर्षीय शेर सिंह उर्फ शिवा पुत्र ओमप्रकाश यादव खेतों पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। जब वह घर नहीं आया तो वह खेतों पर पहुंच गए। खेतों पर उसका शव पड़ा मिला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी पाकर भोगांव पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जानकारी जुटाई तो परिजनों ने बताया कि खेत में गेहूं कटे पड़े हैं। दो दिन पहले बारिश हो गई। जिससे गेहूं खराब हो गए हैं। इससे शिवा परेशान था। मौत का कारण जानने के लिए भोगांव पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शुक्रवार को दोपहर बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। घटना के संबंध में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो बच्चों का पिता था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।