Fire Destroys Potato Pile Farmer Loses 1 7 Lakhs in Aurangabad आलू के ढेर में अज्ञात ने लगाई आग, मुआवजा की मांग, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsFire Destroys Potato Pile Farmer Loses 1 7 Lakhs in Aurangabad

आलू के ढेर में अज्ञात ने लगाई आग, मुआवजा की मांग

Mainpuri News - बरनाहल,। नगर पंचायत के औरंगाबाद में खेतों में लगे आलू के ढेर में अज्ञात द्वारा रात के समय आग लगा दी गई।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीWed, 23 April 2025 07:04 PM
share Share
Follow Us on
आलू के ढेर में अज्ञात ने लगाई आग, मुआवजा की मांग

नगर पंचायत के औरंगाबाद में खेतों में लगे आलू के ढेर में अज्ञात द्वारा रात के समय आग लगा दी गई। जिससे किसान का 1 लाख 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। किसान ने पुलिस को सूचना देकर जांच की मांग की है। नगर पंचायत के औरंगाबाद निवासी चमन शाक्य ने कस्बा निवासी राजेंद्र सिंह जाटव का चार बीघा खेत बटाई पर लिया था। जिसमें उसने आलू की फसल की थी। उसने आलू की खुदाई कर ढेर खेत में ही लगा दिया था। मंगलवार रात अज्ञात द्वारा आलू के ढेर में आग लगा दी गई। जब तक पीड़ित व ग्रामीणों को जानकारी हुई तब तक आलू जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची ने लोगों से पूछताछ की है। पीड़ित किसान ने बताया कि उसने सोचा था कि जब आलू महंगा हो जाएगा तब उसे वह बेचेगा। पीड़ित ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।