43 वारंटी और वांछितों को पांच घंटे में किया गिरफ्तार
Mainpuri News - मैनपुरी। अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने वांछितों, वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया। रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक चले इस अभियान के दौरान 32 वारंटी

अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने वांछितों, वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया। रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक चले इस अभियान के दौरान 32 वारंटी और 11 वांछितों कुल 43 लोगों की गिरफ्तारी की गई। एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर जिले के सभी थानों की पुलिस वांछितों की धरपकड़ करने के लिए निकली। अचानक हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। पकड़े गए लोगों को छुड़ाने के लिए सत्ता पक्ष के लोगों ने काफी प्रयास किए लेकिन किसी को भी नहीं छोड़ा गया और सभी को कोर्ट में पेश किया गया। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि वांछित और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए शनिवार की रात पुलिस को निर्देश दिए गए।
इसके बाद कोतवाली ने चार, एलाऊ ने चार, दन्नाहार ने एक, कुल 9 लोगों की गिरफ्तारी हुई। वहीं भोगांव सर्किल में भोगांव ने चार, बेवर, किशनी ने तीन-तीन तथा बिछवां ने एक कुल 11, कुरावली सर्किल में कुरावली ने एक, घिरोर ने छह, औंछा ने तीन कुल 10, करहल सर्किल में करहल ने 9, कुर्रा ने 2, बरनाहल ने 2 कुल 13 वारंटी और वांछितों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि ये सभी आरोपी कोर्ट और पुलिस से बचकर अपने घरों में ही रह रहे थे। कोर्ट की तारीखों पर भी नहीं जा रहे थे। इसी के चलते अभियान चलाकर इन्हें पकड़ा गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।