Protests Against BJP s Illegal Land Grab in Kashiram Colony भाजपा नेता पर अवैध कब्जा करने का लगा आरोप, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsProtests Against BJP s Illegal Land Grab in Kashiram Colony

भाजपा नेता पर अवैध कब्जा करने का लगा आरोप

Mainpuri News - कुसमरा। कस्बा स्थित कांशीराम कालोनी जाने वाले मार्ग पर अवैध कब्जा करने के मामले में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव ने बुधवार को भाजपा सरकार के विरुद्

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीWed, 19 March 2025 07:23 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा नेता पर अवैध कब्जा करने का लगा आरोप

कस्बा स्थित कांशीराम कालोनी जाने वाले मार्ग पर अवैध कब्जा करने के मामले में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव ने बुधवार को भाजपा सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। आरोप लगाया कि मैनपुरी के भाजपा नेता द्वारा सरकारी मार्ग पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। बाउंड्री को प्लॉट से लेकर सड़क तक की जगह पर किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने जगह की पैमाइश करवाई और चूना डलवाया। आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव आलोक यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार में सभापति और भाजपा नेता सड़क पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। कांशीराम कालोनी वाले मार्ग पर वर्षों से लोगों का आवागमन होता है। पीडब्ल्यूडी द्वारा तीन बार इस मार्ग का निर्माण करवाया गया और चौथी बार भी बनवाया जा रहा है। परंतु अब भाजपा नेता अपने प्लॉट की बाउंड्री को सड़क के पीछे से हटाकर सड़क तक करना चाह रहे हैं। बुधवार को आसपा के प्रदेश सचिव आलोक यादव ने लोगों के साथ सरकार और भाजपा नेता के विरुद्ध नारेबाजी की। कहा कि यह सड़क काफी पुरानी है, जिस पर कब्जा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी होगी। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह ने जगह की पैमाइश कर चूना भी डलवाया। लेकिन लोगों ने प्रशासन पर भाजपा नेता का साथ देने के आरोप लगा दिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।