भाजपा के प्रति जनता का बढ़ा विश्वास : जयवीर
Mainpuri News - ग्राम पनवाह में शुक्रवार को गांव चलो अभियान के अंतर्गत पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा के जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने भी इस अभियान के तहत लाभार्थियों से...

कुरावली। गांव चलो अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम पनवाह में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने घर-घर संपर्क किया और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने भी ग्रामीणों को सरकार की योजनाएं बताईं। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर वर्ग की खुशहाली के लिए काम कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को मिल रहा है। मैनपुरी जनपद विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में जनता के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुंडाराज को खत्म किया है। देश की जनता का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने मंडल के कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव चलो अभियान के अंतर्गत सरकार की योजनाओं से लाभ लेने वाले लाभार्थियों से संपर्क करें। बूथ-बूथ जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख भल्लू चौहान, प्रदीपराज, धर्मेंद्र वर्मा, उदय चौहान, अमित गुप्ता, विनोद शर्मा, विमल पांडेय, हरीओम सिंह आदि मौजूद रहे।
फोटो-11-शुक्रवार को ग्राम पनवाह में ग्रामीणों को सरकार की योजनाएं बताते पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।