Married at the age of 62, bride committed a crime just 2 days later groom went to the police station with a complaint 62 की उम्र में रचाई शादी, 2 दिन बाद ही दुल्हन ने कर दिया कांड, गुहार लेकर थाने पहुंचा दूल्हा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Married at the age of 62, bride committed a crime just 2 days later groom went to the police station with a complaint

62 की उम्र में रचाई शादी, 2 दिन बाद ही दुल्हन ने कर दिया कांड, गुहार लेकर थाने पहुंचा दूल्हा

  • यूपी के कानपुर में एक रिटायर बुजुर्ग ने 62 की उम्र में शादी रचाई है। शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन ने उसके साथ कांड कर दिया। दुल्हन नकदी व जेवरात समेत पांच लाख के माल को पार कर ले गई। दूल्हे ने थाने में शिकायत की है। पुलिस से गुहार लगाई है।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानWed, 23 April 2025 12:32 PM
share Share
Follow Us on
62 की उम्र में रचाई शादी, 2 दिन बाद ही दुल्हन ने कर दिया कांड, गुहार लेकर थाने पहुंचा दूल्हा

यूपी के कानपुर में 62 की उम्र में रिटायर बुजुर्ग ने शादी रचाई। शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन ने उनके साथ कांड कर दिया। कोयला नगर में एक वृद्ध रिटायर सीओडी कर्मी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने एक महिला से शादी की। लेकिन शादी के एक से दो दिन रुकने के बाद आरोपित दुल्हन नकदी व जेवरात समेत पांच लाख के माल को पार कर ले गई। जिसके बाद पीड़ित ने चकेरी थाने में मामले की शिकायत की है।

मूलरूप से सीतापुर निवासी 62 वर्षीय हरीश कुमार शुक्ला रिटायर सीओडी कर्मी हैं। हरीश के अनुसार उनके परिवार में कोई भी न होने के चलते वह एकाकी जीवन जी रहे थे। साथ ही नौकरी के दौरान वे सनिगवां में एक किराये के मकान में रह रहे थे। तभी उनकी मुलाकात दूसरे मकान में किराये पर रहने वाली करीब 45 वर्षीय महिला के साथ हुई। इसके बाद दोनों में बातचीत होती थी। हरीश कुमार ने बताया कि महिला ने उनके एकाकी जीवन को देखकर उनसे शादी कर देखभाल करने का झांसा दिया। इसके बाद बीती 11 फरवरी 2025 को उन्होंने महिला से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली।

हरीश कुमार ने बताया कि वह महिला को सनिगवां में ही किराये के मकान में रहने लगे। आरोप है कि करीब एक से दो दिन रुकने के बाद महिला देर रात के समय में तीन लाख रुपये और दो लाख की कीमत के जेवर लेकर फरार हो गई। जिसके बाद हरीश कुमार ने महिला की तलाश लगातार डेेढ़ माह तक की। लेकिन उसका कुछ पता न चल सका। जिसके बाद उन्होंने चकेरी थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

ये भी पढ़ें:शादी के अगले ही दिन घर में मची चीख पुकार, उजड़ गई दुल्हन की खुशियां