हिन्दू राष्ट्र के लिये वृंदावन से निकलेगी पदयात्रा : धीरेन्द्र कृष्ण
Mathura News - -देश को जोड़ने वाला महान, तोड़ने वाला औरंगजेब नहीं -देश को जोड़ने वाला महान, तोड़ने वाला औरंगजेब नहीं वृंदावन, हिन्दुस्तान संवाद बागेश्वर धाम सरकार के पी

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने रविवार को एक आश्रम में दर्शन के दौरान कहा कि भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित कराने के लिये जल्द ही वृंदावन से दिल्ली तक पदयात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की रूपरेखा बनाकर तैयारी की जा रही है। दो दिवसीय प्रवास पर वृंदावन आए बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री रविवार को टटिया स्थान पहुंचे। संत आशीर्वाद लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में शास्त्री ने कहा कि हम भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराने का काम कर रहे हैं। भारत में हिंदू और सनातन विरोधी मानसिकता वाले लोगों को लाइन में लग जाना चाहिए। इसलिए हम लगातार हिंदू राष्ट्र का संकल्प लेकर अनवरत रूप से चल रहे हैं। इसके लिए जल्द ही भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए, ब्रज परिक्षेत्र को मांस-मदिरा मुक्त कराने के लिए एक वैचारिक क्रांति ब्रज से पदयात्रा के द्वारा लाएंगे। पदयात्रा इस साल के अंत तक शुरू होगी। तय समय जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा। कुरुक्षेत्र में कथा आयोजन में ब्राह्मणों पर आयोजकों द्वारा गोली चलाने के सवाल पर शास्त्री ने कहा कि निंदापूर्ण कृत्य है। हरियाणा की सरकार व मुख्यमंत्री को गंभीरता पूर्वक घटना का संज्ञान लेना चाहिए। औरंगजेब के सवाल पर उन्होंने कहा कि औरंगजेब कभी महान नहीं हो सकता। वो देश को तोड़ने वाला है। देश को जोड़ने वाला ही हमेशा महान होता है। इसके अलावा उन्होंने ब्रज के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन, संतों का आशीर्वाद लिया और निजी कार्यक्रमों में सहभागिता की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।