सैनिकों व परिवारों की दीर्घायु के लिए चढ़ाई चुनरी
Mathura News - मथुरा, माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा नभ, जल और थल में दिन-रात भारत की रक्षा में जुटे हुए सैनिक को और उनके परिवारों की दीर्घायु के लिए विश्राम घाट पर चुन

माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा नभ, जल और थल में दिन-रात भारत की रक्षा में जुटे हुए सैनिक को और उनके परिवारों की दीर्घायु के लिए विश्राम घाट पर चुनरी मनोरथ का आयोजन किया गया। महिला मंडल और माहेश्वरी समाज द्वारा यमुना जी के घाट पर एकत्रित होकर जवानों की दीर्घायु और मिशन को पूरा करके सबके कुशल वापसी की कामना की। अध्यक्ष रेखा माहेश्वरी, उपाध्यक्ष शिप्रा राठी, सचिव तृप्ति राठी, कोषाध्यक्ष रुचिता माहेश्वरी ने कहा कि हम सीमा पर नहीं है पर पल-पल हर पल सैनिकों के साथ आपके इस मिशन में जुड़े हुए हैं। कविता माहेश्वरी ने देश भक्ति के नारे लगवाए और सभी को अपने ओज पूर्ण भाषण से भारतीयों को जागरूक किया।
इस मौके पर अध्यक्ष रेखा महेश्वरी, अलका माहेश्वरी, शालिनी दीवान, ज्योति, पूजा गोदानी, नीतू, राधिका, रचना भूधारिया, स्नेहा दीवान, बबीता माहेश्वरी, रेनू राठी, ऊषा राठी,ज्योति ,अनुराधा, गुंजन राठी, रुचिता माहेश्वरी, पुष्पा गांधी, ज्योति, दिव्या, दीपा, शिप्रा राठी, आभा माहेश्वरी, अनूप माहेश्वरी, सुशील दीवान, डॉ. हरि मोहन माहेश्वरी, अजय माहेश्वरी, उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश अभिषेक राठी, महासचिव माहेश्वरी समाज, विकास राठी, अभिनय माहेश्वरी, मयंक माहेश्वरी, युवा मंडल सचिव अंशुल माहेश्वरी आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।