एसपी सिटी ने किया ओल चौकी का औचक निरीक्षण
Mathura News - रविवार को एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने थाना फरह की पुलिस चौकी ओल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई। उन्होंने महत्वपूर्ण अभिलेखों, मालखाना, हवालात आदि का...

फरह। रविवार को थाना फरह की पुलिस चौकी ओल का एसपी सिटी द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इसकी जानकारी होते ही पुलिस कर्मियों में खलबली मच गयी। उन्होंने निरीक्षक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। रविवार दोपहर एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह क्षेत्र में भ्रमण पर थे, तभी वह फरह से सीओ रिपोर्टिंग पुलिस चौकी ओल पहुंच गये। चौकी के अंदर अचानक एसपी सिटी की गाड़ी देख वहां मौजूद पुलिस कर्मियों में खलबली मच गयी। सभी ने अपनी ड्रेस, कैप दुरुस्त कर सलाम किया। एसपी सिटी बिना किसी औपचारिकता के चौकी परिसर का निरीक्षण करने लगे। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के महत्वपूर्ण अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, हवालात, मैस, बैरक, विवेचना कक्ष का निरीक्षण किया।
एसपी सिटी ने हिस्ट्रीशीटर, लम्बित विवेचना के बारे में जानकारी की। पुलिस चौकी परिसर आदि का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।