Celebrating 300 Years of Ahilyabai Holkar s Legacy at Rudrapur Conference अहिल्याबाई होल्कर ने फैलाया था धर्म का सन्देश: दुर्गा, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsCelebrating 300 Years of Ahilyabai Holkar s Legacy at Rudrapur Conference

अहिल्याबाई होल्कर ने फैलाया था धर्म का सन्देश: दुर्गा

Deoria News - रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव स्थित आरती मंगलम मैरेज हॉल में मंगलवार

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाTue, 27 May 2025 08:27 PM
share Share
Follow Us on
अहिल्याबाई होल्कर ने फैलाया था धर्म का सन्देश: दुर्गा

रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव स्थित आरती मंगलम मैरेज हॉल में मंगलवार को अहिल्याबाई होल्कर का जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अन्तर्गत विधानसभा पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि संतकबीर नगर के भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गा राय ने कहा कि अहिलयाबाई होल्कर ने मालवा साम्राज्य की शासक के रूप में 10 वीं शताब्दी में धर्म का सन्देश दिया था। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने पूरे भारत में सैकड़ों मन्दिरों और धर्मशालाओं का निमार्ण कराया था। ध्वस्त काशी विश्वनाथ मन्दिर का पुनर्निर्माण भी उन्होंने ने ही कराया था। विशिष्ट अतिथि विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि कुशल महिला शासकों में अहिलयाबाई होल्कर एक थीं।

उन्होंने भूखों के लिए अन्न और प्यासों के लिए प्याऊ की व्यवस्था किया था। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख ऊषा पासवान व संचालन मण्डल अध्यक्ष ऋषि सिंह ने किया। कार्यक्रम के संयोजक कमलेश सिंह ने आभार व्यक्त किया। समारोह को भाजपा के जिलामंत्री महेश मणि त्रिपाठी, रमाशंकर निषाद, संगम धर द्विवेदी, मण्डल अध्यक्ष रामसन्तोष शुक्ल, जय बहादुर गौतम, गिरीश नारायण सिंह, जितेन्द्र गुप्ता, सुनील निषाद, अनिरुद्ध चौधरी, रामसुधारे पासवान, प्रियंका मौर्या, कुसुमावती, माधुरी, चन्द्रशेखर निषाद, महेन्द्र नाथ गुप्ता, राजेश यादव, आशाराम निषाद आदि ने संबोधित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।