अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
Mathura News - मथुरा के बलदेव रोड पर एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। युवक रोहित (19) बाइक चला रहा था जब यह हादसा हुआ। उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।...

मथुरा। थाना जमुनापार अंतर्गत बलदेव रोड पर गांव रावल के समीप रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वाहन चालक की तलाश कर रही है। रविवार को गांव सुखदेव नगर, जमुनापार निवासी युवक रोहित (19) बाइक से जा रहा था। रात करीब 11 बजे बलदेव रोड पर गांव रावल के समीप अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक सवार युवक रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक जमुनापार अजय किशोर ने बताया कि इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिये भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।