जालसाजी के आरोपी के घर नोटिस किया चस्पा
Mau News - मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह के आदेश पर, पुलिस ने जालसाजी के आरोपी अधिवक्ता अजय कुमार सिंह के घर कुर्की की नोटिस चस्पा की। जमानत की शर्तें तोड़ने पर उनकी अग्रिम जमानत निरस्त कर दी गई...

मऊ। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह के आदेश पर रविवार को सरायलखंसी थाने की पुलिस ने जालसाजी मामले में फरार चल रहे आरोपी अधिवक्ता अजय कुमार सिंह के घर कुर्की के लिए धारा 82 सीआरपीसी की नोटिस चस्पा किया। एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट राजीव कुमार वत्स ने जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने पर उनकी अग्रिम जमानत को निरस्त कर सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया था, लेकिन उन्होंने आत्मसमर्पण नहीं किया। जिस पर सीजेएम ने उनकी गिरफ्तारी के लिए गैरजमानती वारंट के साथ ही धारा 82 सीआरपीसी और जमानतदारों को नोटिस जारी किया था। मामला सरायलखंसी थाना क्षेत्र का है।
मामले के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के लैरोदोनवार गांव निवासी विनोद कुमार सिंह की तहरीर पर एसपी के आदेश के बाद सरायलखंसी थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।