रसोइयों की समस्याओं पर की गई चर्चा
Mau News - दोहरीघाट में अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन महासंघ की बैठक हुई, जिसमें रसोईयों की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष नीरज राय ने उनकी लंबित मांगों का समर्थन किया और संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।...

दोहरीघाट। अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश संरक्षक एवं संस्थापक अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ गौतम एवं प्रदेश महामंत्री संगीता यादव के नेतृत्व में दोहरीघाट क्षेत्र के ब्लाक संसाधन केन्द्र गोंठा पर बुधवार को रसोईयों की बैठक हुई। बैठक में रसोईयों की समस्याओं के बाबत चर्चा की गई। बैठक में नीरज राय जिलाध्यक्ष अटेवा ने रसोईयों की लंबित मांगों का समर्थन किया और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रसोईयों के योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। सरकार उनकी मांगों को शीघ्र पूरा करें। इस अवसर पर सुरेंद्रनाथ गौतम और संगीता यादव ने भी रसोईयों के मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। सभी को एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। बैठक में रसोईयों ने अपनी समस्याओं को प्रस्तुत किया और आशा जताई कि उनके प्रयासों को जल्द सफलता मिलेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।