Retirement Ceremony Honors Dedicated Home Guards in Halderpur सेवानिवृत्त तीन होमगार्डों को दी गई विदाई, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsRetirement Ceremony Honors Dedicated Home Guards in Halderpur

सेवानिवृत्त तीन होमगार्डों को दी गई विदाई

Mau News - भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष दयाशंकर श्रीवास्तव ने हलधरपुर थाना परिसर में तीन सेवानिवृत्त होमगार्डों का सम्मान किया। थानाध्यक्ष जगदीश प्रसाद ने उनकी सेवाओं की सराहना की। समारोह में होमगार्डों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊMon, 14 April 2025 12:36 AM
share Share
Follow Us on
सेवानिवृत्त तीन होमगार्डों को दी गई विदाई

पहसा। कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति का सदैव सम्मान होता है। उसके आदर्श और निष्ठा आने वाली पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणा का कार्य करती है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष दयाशंकर श्रीवास्तव ने रविवार को हलधरपुर थाना परिसर में तीन होमगार्डों सुरेंद्र यादव, सुरेश राम एवं रमाकांत चौहान की सेवानिवृत के अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में कही। थानाध्यक्ष जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा ने कहा कि शासन प्रशासन की मंशा के अनुरूप क्षेत्रीय जनता की सेवा और कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी का भरपूर निर्वहन सेवानिवृत इन तीनों होमगार्ड साथियों ने बखूबी किया है। सेवानिवृत्त होमगार्डों का माल्यार्पण कर उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। होमगार्ड कंपनी कमांडर संतोष कुमार सिंह व अरविंद कुमार ने भी समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर रतनपुरा होमगार्ड कंपनी के सभी सदस्य एवं थाने के समस्त उप निरीक्षक उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।