Teenagers Injured in Bike Collision with Car in Mubarakpur वाहन के धक्के से बाइक सवार दो किशोर घायल, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsTeenagers Injured in Bike Collision with Car in Mubarakpur

वाहन के धक्के से बाइक सवार दो किशोर घायल

Mau News - हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर में 17 वर्षीय करण राजभर और 16 वर्षीय राजन राजभर की बाइक को विपरीत दिशा से आ रहे चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊSat, 7 June 2025 11:30 PM
share Share
Follow Us on
वाहन के धक्के से बाइक सवार दो किशोर घायल

पहसा। हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुबारकपुर ग्राम पंचायत निवासी 17 वर्षीय करण राजभर पुत्र विजई राजभर और 16 वर्षीय राजन राजभर पुत्र राम प्यारे राजभर शुक्रवार की रात्रि लगभग सवा नौ बजे बाइक से रतनपुरा बाजार से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही है बाइक से अपने गांव के समीप पहुंचे तब तक विपरीत दिशा से आ रहे चार पहिया वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार दोनों किशोर वाहन समेत सड़क पर गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आस-पास के लोग भी एकत्र हो गए। दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगापुर रतनपुरा पहुंचाया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टर ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। टक्कर मारने वाला चार पहिया वाहन लेकर भागने में सफल हो गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।