महिलाओं ने निकाली तीन किमी. लंबी तिरंगा यात्रा
Mau News - मऊ में भाजपा महिला मोर्चा के आह्वान पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा भीटी अम्बेडकर मूर्ति से मड़ैया घाट तक लगभग तीन किमी. लंबी थी। मुख्य अतिथि कवि मधु राय ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की सराहना की।...

मऊ, संवाददाता। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय फौज को मिली सफलता को लेकर रविवार की शाम को भाजपा महिला मोर्चा के आह्वान पर नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भीटी अम्बेडकर मूर्ति से होते हुए मड़ैया घाट तक लगभग तीन किमी. लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भारत माता के जयकारे के साथ पूरा वातावरण गूंजायमान हो उठा। तिरंगा यात्रा की मुख्य अतिथि कवि मधु राय और विशिष्ठ अतिथि शिक्षिका आभा त्रिपाठी रहीं। इस दौरान आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि मधु राय ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने पूरी दुनियां में भारत के ताकत को देख लिया है।
विशिष्ठ अतिथि शिक्षिका आभा त्रिपाठी ने कहा कि आज हम सभी लोगों का यह कर्तव्य है कि हम सभी लोग मिलकर इस शौर्य को जन-जन तक पहुंचाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि आतंकवाद पूरी दुनियां के लिए खतरनाक है, इसलिए पूरी दुनियां आतंकवाद के खिलाफ भारत सरकार का समर्थन करना चाहिए। साथ ही साथ आतंकवादियों को पनाह देने वालों को सबक सिखाना चाहिए। शिक्षिका प्रीतूलता पाण्डेय ने कहा कि तिरंगा यात्रा का आयोजन महिलाओं द्वारा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। यह यात्रा देशप्रेम और नारी शक्ति का प्रतीक है। इस दौरान महिलाओं ने सिर पर सिंदूर और हाथ में तिरंगा लेकर राष्ट्र के प्रति अपनी आस्था को प्रकट किया। इस अवसर पर संगीता द्विवेदी, प्रीतूलता पाण्डेय, ज्योति सिंह, सरोज सिंह, अनिता यादव, आभा त्रिपाठी, मधु राय, राधा जयसवाल, अनुभूति द्विवेदी, रेनू पाण्डेय, सावित्री लक्ष्मी राव, अर्चना उपाध्याय, रागिनी यादव, पूजा पांडेय, मंजू सिंह कुशवाहा, रीना सिंह, माला मद्धेशिया, रिन्कू सिंह, सन्तों गुप्ता आदि सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।