75th Anniversary Celebration of Sophia Girls School with Alumni Meet in Meerut 75वीं सालगिरह को यादगार बनाएंगी सोफियंस, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut News75th Anniversary Celebration of Sophia Girls School with Alumni Meet in Meerut

75वीं सालगिरह को यादगार बनाएंगी सोफियंस

Meerut News - मेरठ में सोफिया गर्ल्स स्कूल की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर 12 अप्रैल को एल्युमनाई मीट का आयोजन होगा। सोफिया ओल्ड गर्ल्स एसोसिएशन (सोगम) द्वारा इस अवसर पर स्कूल की विरासत और उपलब्धियों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठThu, 10 April 2025 06:42 AM
share Share
Follow Us on
75वीं सालगिरह को यादगार बनाएंगी सोफियंस

मेरठ, वरिष्ठ संवाददाता। सोफिया गर्ल्स स्कूल की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर 12 अप्रैल को एल्युमनाई मीट का आयोजन किया जा रहा है। सोफिया ओल्ड गर्ल्स एसोसिएशन (सोगम) की ओर से इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए शानदार तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर 75 वर्षों की सोफियन विरासत को प्रर्दशित किया जाएगा। साथ ही स्कूल के इतिहास, शिक्षिकाओं के सम्मान समारोह से लेकर पुरातन सोफियंस का अनुभव भी साझा किया जाएगा। सोगम ने अपनी प्लेटिनम जुबली की थीम बालिका सशक्तिकरण रखी है। उपलब्धियों से भरा है 75 वर्षों का सफर

सोफिया स्कूल का 75 वर्षों का सफर उपलब्धियों से भरा है। कई बड़ी अभिनेत्रियां यहां की पढ़ी हैं। अभिनेत्री नीतू कपूर, चित्रांगदा और कई नामचीन डॉक्टर देश-विदेश में साफिया का नाम रोशन कर रही हैं।

75 वर्ष के समारोह की शुरुआत 12 अप्रैल से हो रही है। देश-विदेश से सोफियंस आयोजन में शामिल होंगी। अभी तक 2500 सदस्यों से संपर्क हो चुका है। अभिनेत्री नीतू कपूर के भी आने की संभावना है। -डॉ. श्रुति सहगल, अध्यक्ष, सोगम

यह आयोजन शानदार हो और सोफिया के बारे में देश-दुनिया को पता चले, इसे लेकर तैयारी की जा रही है। यह स्कूल शिक्षा के अलावा अनुशासन व नैतिक शिक्षा को भी प्राथमिकता देता है, जोकि अक्सर कम देखने को मिलता है। -शीतल खन्ना, कोषाध्यक्ष, सोगम

आयोजन को सफल बनाने में सोगम की सदस्याएं दिन रात लगी हुई हैं। कोशिश यही है कि यहां की पुरातन छात्राओं को एक मंच पर लाकर 75 वर्ष की याद को ताजा किया जाए। -चारु सिंह, ज्वाइंट सेक्रेटरी, सोगम

यादों के झरोखे से...

पुरातन छात्रा डॉ. मृणालिनी अनंत

पुरातन छात्रा मदीहा शाह रसूल

सोगम अध्यक्ष डॉ. श्रुति सहगल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।