Attempted Murder of BJP Leader in Meerut Family Pursues Attackers भाजपा नेता पर घर के अंदर चलाई गोली, बाल-बाल बचे, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsAttempted Murder of BJP Leader in Meerut Family Pursues Attackers

भाजपा नेता पर घर के अंदर चलाई गोली, बाल-बाल बचे

Meerut News - मेरठ के जानी के पूठरी गांव में भाजपा नेता अशोक सैनी पर रात में गोली चलाने का प्रयास किया गया। वह चारपाई पर सो रहे थे, जब बदमाशों ने गोली चलाई। परिवार ने हमलावरों का पीछा किया लेकिन वे फरार हो गए।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठTue, 15 April 2025 04:10 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा नेता पर घर के अंदर चलाई गोली, बाल-बाल बचे

मेरठ/जानी। जानी के पूठरी गांव में रविवार रात घर के आंगन में चारपाई पर सो रहे भाजपा नेता पर हमलावर ने गोली चला दी। गोली लगने से वह बाल-बाल बचे। परिवार के लोगों ने हमलावर का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। गांव के युवक को नामजद करते हुए थाने पर दो के खिलाफ तहरीर दी गई है। पूठरी गांव निवासी अशोक सैनी भाजपा नेता हैं और स्वच्छता प्रकल्प के जिला संयोजक हैं। अशोक सैनी ने बताया रविवार रात वह घर के आंगन में चारपाई पर सो रहे थे। देर रात दो बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या के इरादे से गोली चला दी। गोली बराबर से निकल गई और उनकी जान बच गई। फायर की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए। मोहल्ले में अफरातफरी हो गई। परिवार के लोगों ने गोली चलाने वाले आरोपियों का पीछा किया, लेकिन वह फरार हो गए। अशोक सैनी के भतीजे मोनू ने बताया एक बदमाश को उन्होंने पहचान लिया है और वह गांव का ही है। इंस्पेक्टर जानी राजेश कुमार ने बताया जिन युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई, उनसे अशोक पक्ष का पुराना विवाद है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।