भाजपा के पास कुछ ऐसा, जो दूसरों में नहीं: राजेन्द्र
Meerut News - मेरठ में भाजपा ने बुधवार को शहर विधानसभा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने भाजपा की विशेषताओं पर चर्चा की। सम्मेलन का उद्देश्य निष्ठावान कार्यकर्ताओं को...

मेरठ। बुधवार को भाजपा की ओर से मेरठ शहर विधानसभा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। पार्टी के स्थापना और सरकार के देशहित में किये गए कार्यों पर प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के पास कुछ ऐसा है, जो दूसरों में नहीं है। कार्यक्रम का आयोजन महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी की ओर से दिल्ली रोड अग्रसेन मंडप में किया गया। भाजपा के वरिष्ठ जनसंघ कालीन सक्रिय सदस्य सतीश शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करायी गई। विवेक रस्तोगी ने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सम्मानित करना है, जिन्होंने वर्षों तक बिना किसी अपेक्षा के पार्टी की सेवा की है। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल ने भारतीय राजनीति में भाजपा की ओर से किये गये परिवर्तन की चर्चा की। पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने भाजपा के चुनावी एवं संगठन विस्तार के विषय पर जानकारी दी। पूर्व प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 वर्षों में भारत को विकसित भारत बना दिया।
इस सम्मेलन में वरिष्ठ सक्रिय सदस्य सतीश शर्मा, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, पूर्व विधायक शशि मित्तल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, महामन्त्री पीयूष शास्त्री, उपाध्यक्ष सुनील चड्ढा, सयुंक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, राकेश गौड़, दीपक शर्मा, संजीव प्रधान आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।