मेरठ : प्रतियोगिता में गीता के सिद्धांतों के बारे में बताया
Meerut News - मेरठ में सीएबी इंटर कॉलेज द्वारा गीता ज्ञान प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया। लगभग 120 छात्रों ने भाग लिया। एनसीसी ऑफिसर विजयपाल सांवरिया और प्रबुद्ध सेवा संस्थान के अध्यक्ष विनोद भारतीय ने...
मेरठ। छावनी परिषद द्वारा संचालित सीएबी इंटर कॉलेज में गीता ज्ञान प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया। एनसीसी ऑफिसर विजयपाल सांवरिया ने बताया कि यह प्रतियोगिता प्रबुद्ध सेवा संस्थान गढ़ रोड मेरठ के अध्यक्ष विनोद भारतीय के नेतृत्व में हुई। इसमें विद्यालय के लगभग 120 छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रबुद्ध महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुषमा त्यागी ने बताया कि हमारी संस्था देश की संस्कृति के उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत है। कार्यक्रम समन्वयक रजनीश प्रकाश त्यागी ने युवाओं को गीता के मूल्यों और सिद्धांतों के बारे में बताया। श्याम सुंदर अरोड़ा ने छात्रों को गीता के गहन संदेशों को आत्मसात करने और जीवन को नई दिशा देने का संदेश दिया। प्रबुद्ध महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष डॉ. शैफाली शर्मा ने गीता के माध्यम से चरित्र निर्माण का संदेश दिया। प्रधानाचार्य नरेंद्र यादव ने गीता के ज्ञान की बारे में छात्रों को अवगत कराया। संचालन राजेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम में आशीष कुमार, निधि शर्मा, नीरज कुमारी, दीपा शुक्ला उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।