Tragic Wall Collapse at Brick Kiln in Dadhledu 2 Dead 3 Injured मुजफ्फरनगर : ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से कई मजदूर दबे, दो की मौत, तीन घायल, Muzaffar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsTragic Wall Collapse at Brick Kiln in Dadhledu 2 Dead 3 Injured

मुजफ्फरनगर : ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से कई मजदूर दबे, दो की मौत, तीन घायल

Muzaffar-nagar News - ग्राम दधेडू में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से कई मजदूर दब गए। दो मजदूरों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में 22 वर्षीय रोहित कुमार और 35 वर्षीय ईश्वर शामिल हैं। भाकियू नेता ने मृतक...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरWed, 30 April 2025 11:09 AM
share Share
Follow Us on
मुजफ्फरनगर : ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से कई मजदूर दबे, दो की मौत, तीन घायल

चरथावल। ग्राम दधेडू में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से उसमें कई मजदूर दब गए थे। अन्य मजदूरों ने कड़ी मशक्कत के बाद मजदूरों को बाहर निकाला जिसमें दो की मौत गई जबकि तीन घायल हैं। चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम दधेडू में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने और उसमें दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से चारों तरफ हाहाकार मच गया। मृतक मजदूरों की पहचान 22 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र रामनिवास, 35 वर्षीय ईश्वर पुत्र धर्मवीर निवासी मुथरा थाना चरथावल के रूप में हुई। 28 वर्षीय किरणपाल सहित तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही चरथावल प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। भाकियू नेता विकास शर्मा द्वारा मृतक मजदूरों को तीस लाख और घायलों को 10 लाख मुआवजे की परिजनों की ओर से मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।