Police IG Inspects Pink Booth for Women s Safety in Rudhauli CCTV Cameras to be Installed डीआईजी और एसपी ने किया पिंक बूथ का निरीक्षण, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsPolice IG Inspects Pink Booth for Women s Safety in Rudhauli CCTV Cameras to be Installed

डीआईजी और एसपी ने किया पिंक बूथ का निरीक्षण

Basti News - पुलिस महानिरीक्षक दिनेश कुमार पी और एसपी अभिनंदन ने रुधौली थाने पर पिंक बूथ का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं की काउंसिलिंग और बैठने की व्यवस्था का अवलोकन किया। पिंक बूथ में चार सीसीटीवी कैमरे लगाए...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीWed, 30 April 2025 01:59 PM
share Share
Follow Us on
डीआईजी और एसपी ने किया पिंक बूथ का निरीक्षण

बस्ती। पुलिस महानिरीक्षक दिनेश कुमार पी, एसपी अभिनंदन ने रुधौली थाने पर पिंक बूथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान महिलाओं के काउंसिलिंग और उनके बैठने की व्यवस्था को देखा। पिंक बूथ में चार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि महिलाओं से संबंधित मामले का निस्तारण किया जाएगा। जैसे- दहेज उत्पीड़न, घरेलू विवाद, परिवारिक विवाद सहित अन्य महिलाओं से संबंधित मामले की सुनवाई की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि जिले के चारो सर्किल के मुख्यालय पर पिंक बूथ का निर्माण किया जा रहा है। इसे मई के प्रथम सप्ताह मे शुभारंभ किया जाएगा। सभी सर्किल में एक महिला उपनिरीक्षक और आठ महिला हेड कांस्टेबल तैनात होंगी। इसके अलावा पांच एक्सपर्ट भी तैनात होंगे, जिसमे महिला और पुरुष होंगे। बूथ पर बुधवार और शनिवार को निर्विवाद मामलों की काउंसलिंग होगी। महिला उत्पीड़न के मामलों का निस्तारण सर्किल मुख्यालय के पिंक बूथों पर होगा। लोगों को जिले पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डीआईजी ने जनपदीय नाकाबंदी का भी निरीक्षण किया है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि नाकाबंदी योजना के तहत जिले के बॉर्डर एरिया में 30 जगहों पर नाकाबंदी के तहत बूथ बनाए जा रहे हैं। जिसमे सीसीटीवी कैमरा और बैरियर लगाया जाएगा। रुधौली थाने पर बने जनपदीय नाकाबंदी की व्यवस्था को देखकर डीआईजी ने प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार की सराहना की। नाकाबंदी रूधौली थाने पर और दूसरा जमदाशाही-हनुमानगंज मार्ग पर धौराहरा के पास किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।