प्रभ यीशु के बलिदान को याद कर धोए पैर
Meerut News - पवित्र सप्ताह के दौरान गुरुवार को ईसाई समाज ने प्रभु यीशु के बलिदान को याद किया और उनके पैर धोए। सेंट थॉमस चर्च में श्रद्धा के साथ इस पर्व का आयोजन हुआ, जहाँ पादरी ने विनम्रता का उदाहरण प्रस्तुत किया।...

चर्च में मनाए जा रहे पवित्र सप्ताह में गुरुवार को ईसाई समाज ने प्रभु यीशु के बलिदान को याद कर उनके पैर धोए। बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में ईसाई समाज ने श्रद्धा और भक्ति के साथ पर्व मनाया। कहा कि इस दिन यीशु मसीह ने अपने शिष्यों के पैर धोकर विनम्रता और दूसरों की सेवा का उदाहरण दिया था। पादरी रेव परीतोष नोएल ने चर्च में मौजूद बुजर्गों के पैर धोकर विनम्रता का उदाहरण दिया। सेंट थामस चर्च के साथ ही साकेत सिटी मैथोडिस्ट चर्च, लालकुर्ती सेंट जोजफ चर्च और सेंट पाल चर्च में पवित्र बृहस्पतिवार पर्व मनाया गया। पादरी रेव परीतोष नोएल ने बताया कि गुड फ्राइडे का ईसाई समाज में काफी महत्व होता है। इस दिन को ईसाई धर्म के अनुयायी शोक दिवस के रुप में मनाते हैं। गिरजा घरों में जाकर प्रभु यीशु को याद करते हैं और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। सेंट जोजफ चर्च के फादर जान चिमन ने बताया कि प्रभु यीशु येरुशलम में लोगों को मानव जीवन के कल्याण के लिए उपदेश दे रहे थे, जिसे सुनने के बाद लोग उन्हें ईश्वर मनाने लगे लेकिन कुछ धर्मगुरु उनसे चिढ़ते थे। लेकिन ईसा मसीह ने लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। अन्य धर्मगुरुओं द्वारा रोम के शासक पिलातुस से शिकायत कर दी। शिकायत के बाद राजद्रोह का आरोप दिया गया। उन्हें क्रूज पर मृत्यु दंड का फरमान जारी किया गया। उन्हें सूली पर चढ़ा दिया गया। जिस दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था उन दिन गुड फ्राइडे था। उनकी याद में गुड फ्राइडे मनाया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।