Meerut Cantt Board Dismantles 12 Illegal Dairy Farms in Major Operation कैंट बोर्ड ने अवैध डेयरियों पर चलाया बुलडोजर, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsMeerut Cantt Board Dismantles 12 Illegal Dairy Farms in Major Operation

कैंट बोर्ड ने अवैध डेयरियों पर चलाया बुलडोजर

Meerut News - मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र में कैंट बोर्ड ने मंगलवार को अवैध डेयरियों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने 12 अवैध डेयरियों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कैंट बोर्ड का लक्ष्य मेरठ कैंट क्षेत्र को डेयरी मुक्त...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठWed, 30 April 2025 06:14 AM
share Share
Follow Us on
कैंट बोर्ड ने अवैध डेयरियों पर चलाया बुलडोजर

मेरठ। कैंट बोर्ड की टीम ने मंगलवार को लालकुर्ती क्षेत्र में अवैध डेयरियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने क्षेत्र में चल रही 12 अवैध डेयरियों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। बुधवार को भी अभियान जारी रहेगा। कैंट बोर्ड प्रवक्ता जयपाल सिंह तोमर का कहना है कि मेरठ कैंट क्षेत्र को डेयरी मुक्त बनाया जाएगा। कैंट बोर्ड सीईओ जाकिर हुसैन के निर्देश पर मंगलवार को टीम क्षेत्र में अवैध डेयरियों पर बुलडोजर चलाने पहुंची। कुछ दिन पूर्व इन सभी डेयरियों को कैंट बोर्ड ने मुनादी कराकर चेतावनी दी थी। टीम के पहुंचते ही लालकुर्ती बकरी मोहल्ले में हड़कंप मच गया। डेयरी संचालकों ने पशुओं को खुला छोड़ दिया। पशु इधर-उधर भागने लगे। डेयरी संचालक दो दिन की मोहलत मांगते रहे, लेकिन कैंट बोर्ड के सफाई अधीक्षक वीके त्यागी ने कहा कि पहले ही चेतावनी दी गई थी। इसके बाद एक-एक डेयरियों पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की गई।

---------

आवारा पशुओं और डेयरियों को लेकर हो रही थी शिकायत

आवारा पशुओं और अवैध डेयरियों को लेकर लगातार शिकायत हो रही थी। डेयरियों की गंदगी से कैंट क्षेत्र के लोगों की नींद हराम हो रही है। इसको लेकर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से लोग शिकायतें करते रहे। अब कार्रवाई के साथ ही डेयरी संचालकों से जुर्माना भी वसूला जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।